कटनी में लोन से परेशान युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, बैंक में मचा हड़कंप

कटनी में लोन से परेशान युवक ने किया आत्मदाह का प्रयास, बैंक में मचा हड़कंप

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां माधवनगर इलाके में इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक से लोन लेने वाले युवक ने आत्मदाह की कोशिश की है। दरअसल, युवक बैंक की किश्त भरने से चूक जाने के साथ ही अधिक ब्याज दरों को भरने को लेकर परेशान था। वहीं, युवक के इस कदम से बैंक में हड़कंप मच गया। जिसके बाद इस पूरे मामले की सूचना माधवनगर थाने की पुलिस को दी गई।

पीड़ित ने पुलिस के सामने सुनाई आपबीती

बैंक मैनेजर ने पुलिस को फोन कर इस मामले की जानकारी दी। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस के सामने रो रोकर अपनी आपबीती सुनाई। इस दौरान पीड़ित अजय गुप्ता ने बताया कि उसने इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक से लोन लिया था, जिसकी किश्त समय पर चुका रहा था। इसी दौरान उसने पुराने लोन के ऊपर टॉप अप ले लिया। वहीं, इसी बीच कोरोना महामारी आने के बाद कुछ किश्त चुका पाया था और कुछ किश्त ड्रॉप हो चुकी थी। बता दें इसके बाद बैंक ने अजय गुप्ता को नोटिस दिया था, जिस पर उसके द्वारा कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई थी। जब बैंक ने घर के कुर्की के आदेश दिए तो शुक्रवार को अजय गुप्ता 2 लाख रुपए लेकर मामले के निपटारे के लिए बैंक पहुंचे। वहीं जब बैंक ने रुपए लेने से मना कर दिया तो वह परेशान होकर आत्मदाह करने की कोशिश की।

[dgv_vimeo_video id=”913626770″]

बैंक मैनेजर ने दी ये जानकारी

इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के एरिया मैनेजर ने बताया कि अजय गुप्ता ने लोन लिया था उनको बैंक की तरफ से सेटलमेंट के लिए बोला गया था, जिसके लिए कई नोटिस दिए गए पर अजय गुप्ता की तरफ से कोई रिस्पॉन्स नहीं दिया गया। वहीं सेटलमेंट की डेट भी खत्म हो गई तब आज यानी शुक्रवार को पैसे लेकर आए और आत्मदाह करने की धमकी दे रहे है। वहीं पुलिस ने भी दोनो पक्षों की बाते सुनी हैं और दोनो को ही आवेदन देने के लिए कहा है, जिसके बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी।

[dgv_vimeo_video id=”913627713″]

अभिषेक दुबे, कटनी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews