MP के कटनी से दिल दहला देने वाला मामला आया सामने, 12 साल के बच्चे को जबरदस्ती पिलाया पेट्रोल

इसका एक ताजा मामला हाल ही कटनी जिले से सामने आया है, जहां दो युवकों द्वारा एक बच्चे को जबरदस्ती पेट्रोल पिलाया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है।
Katni News

Katni News : मध्य प्रदेश में आए दिन कुछ ना कुछ ऐसी घटना सामने आते रहती है जो लोगों को आश्चर्यचकित कर देती है। इसका एक ताजा मामला हाल ही कटनी जिले से सामने आया है, जहां दो युवकों द्वारा एक बच्चे को जबरदस्ती पेट्रोल पिलाया गया, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई है।

दरअसल, मामला स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के पहरूआ ग्राम पंचायत का है, जब 12 साल के अनुराग चौधरी को जबरदस्ती अपने साथ लेजाकर शराब में पेट्रोल मिलाकर उसे पिलाया गया है। जिससे बच्चे की तबीयत काफी ज्यादा खराब हो गई है। आनन-फानन में परिजनों द्वारा उसे तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

बच्चे की हालत गंभीर

फिलहाल, वह डॉक्टरों की देखरेख में है। वहीं, घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस द्वारा परिजनों से संपर्क किया गया है। साथ ही जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है। घटना करीब सुबह 11 बजे की बताई जा रही है, जब ग्रामीणों द्वारा इस घटना की सूचना मिली कि अनुराग बेहोश पड़ा है। तब उसके पिता उसे अस्पताल लेकर गए हैं।

परिजनों ने लगाए ये आरोप

मामले को लेकर परिजनों का आरोप है कि शिव दयाल पटेल और बंधिया पटेल ने इस घिनौनी हरकत को अंजाम दिया है। उनका दोनों युवकों पर जातिवादी करने का आरोप लगाया है, जो उनके बच्चे को शराब में पेट्रोल मिलाकर पिलाए। 2 से 3 ट्रैक्टर चलती है, जिसके लिए दोनों भाई आए थे और बहला-फुसलाकर उनके बच्चे को अपने साथ ले गए और इस वारदात को अंजाम दिया है। वहीं, मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलते ही संबंधित थाना प्रभारी को उचित कार्रवाई के निर्देश दे दिए गए हैं।

[dgv_vimeo_video id=”1020559401″]

[dgv_vimeo_video id=”1020560282″]

कटनी, अभिषेक दुबे

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews