
Katni News : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (PM Modi) ने देश भर में 91 जगहों पर एफएम रेडियो स्टेशन की शुरुआत की। पीएम ने मप्र के तीन जिलों में (पन्ना और कटनी, दमोह) में भी एक-एक एफएम रेडियो स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन किया। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने संसदीय क्षेत्र में इन दोनों एफएम रेडियो स्टेशन की शुरुआत होने पर पीएम मोदी का आभार जताया और स्थानीय जनता को बधाई दी।
बता दें कि जिले की वर्षों पुरानी मांग को लेकर सरकार ने ध्यान आकर्षित करते कटनी में एफएम रेडियो की सौगात दी है। कटनी जिले के मुड़वारा को FM चैनल की सौगात के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर एवं राज्यमंत्री एल. मुरुगन का क्षेत्र की जनता ने हार्दिक आभार जताया है।
इस मौके पर पीएम ने कहा कि आज ऑल इंडिया रेडियो की FM सेवा का ये विस्तार ऑल इंडिया FM बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। ऑल इंडिया रेडियो के FM ट्रांसमिशन की ये शुरुआत जिले लोगों के लिए उपहार की तरह है। डिजिटल इंडिया ने रेडिया को नए श्रोता भी दिए हैं और नई सोच भी दी है। कटनी में रेडियो श्रोता संघ निरन्तर 35 वर्षो से निरंतर एफएम के लिए मांग करता आ रहा आज पूरे कटनी जिला वासियों की मांग पूरी हुई है। इस एफएम चैनल के प्रारंभ होने से स्थानीय संस्कृति, बोली, मनोरंजन और सामाजिक गतिविधियों का विस्तार होगा। इसके साथ ही जिले के मुडवारा के रहवासी नागरिक विभिन्न प्रकार के नवाचार हेतु प्रेरित भी होंगे। इस दौरान आकाशवाणी केन्द्र गणेश चौक मे कलेक्टर अविप्रसाद सहित जनप्रतिनिधियों एंव आकाशवाणी केन्द्र के अधिकारी की उपस्थिति रही।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”822097250″]
