कटनी : महंगाई के सवाल पर बिफरे BJP जिलाध्यक्ष, कहा- “अफगानिस्तान जाकर 50 रूपये में भरवा लो पेट्रोल”

कटनी : महंगाई के सवाल पर बिफरे BJP जिलाध्यक्ष, कहा- “अफगानिस्तान जाकर 50 रूपये में भरवा लो पेट्रोल”

कटनी, डेस्क रिपोर्ट। कटनी (Katni) के भाजपा जिलाध्यक्ष रामरतन पायल (Ramratan Payal) ने महंगाई से परेशान लोगों को अफगानिस्तान (Afghanistan) जाने की नसीहत दी है। उनका कहना है कि वहां चले जाओ और 50 रूपये में पेट्रोल भरवा लो।

World Photography Day 2021 : नरोत्तम मिश्रा ने थामा कैमरा, फोटोग्राफर्स को खिलाई मिठाई

बीजेपी नेता रामरतन पायल पत्रकारों से बात कर रहे थे। इस दौरान जब उनसे महंगाई को लेकर सवाल किया गया तो वो बिफर गए और कहा कि “वहां 50 रूपये है पेट्रोल, वहां भरवाने वाला कोई नहीं है। यहां शांति तो है कम से कम। कोरोना की तीसरी लहर आने वाली है, दो लहर आ चुकी है। आप बताइये आप सम्मानननीय पत्रकार हैं…।” लेकिन कोरोना को लेकर बयान देने वाले नेताजी न खुद मास्क पहने थे न ही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर रहे थे। वहीं महंगाई को लेकर जब उन्हें कोई जवाब नहीं सूझा तो अफगानिस्तान का हवाला देकर वहां जाने की सलाह देने लगे।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews