कटनी: निर्माणाधीन पुल का टूटा स्लैब डायनामाइट से धराशाही, देखें वीडियो

कटनी: निर्माणाधीन पुल का टूटा स्लैब डायनामाइट से धराशाही, देखें वीडियो

कटनी।वंदना तिवारी। कटनी नदी के निर्माणाधीन पुल के टूटे स्लैब को तोड़ने के लिए मध्य प्रदेश सेतु निगम के अधिकारियों व ठेकेदारों द्वारा आज पुल को डायनामाइट से धराशाही किया गया।

दरअसल, कटनी नदी के ऊपर बन रहे नए पुल के निर्माणाधीन पुल में पूर्व के समय निर्माण दौरान के स्लैब टूटने की एक बड़ी बेपरवाही सामने आई थी, जिसके बाद कर 1 जुलाई 2020 रात को पुल पर ब्लास्टिंग से धराशाही किया गया।  पुल को धराशाई करने के लिए पुल में लगभग 1 हफ्ते से ड्रिल मशीन से होल किये जा रहे थे उस होल मैं बारूद की पतली पतली राडे लगाकर पुल को डायनामाइट से ब्लास्ट किया गया और इसे करने रायपुर की ब्लास्टिंग एजेंसी के द्वारा किया गया ।महत्वपूर्ण बात यह है कि इस पुल को गिराते समय एक बात का डर था कि शाहवासी इलाका था साथ ही पुल के स्लैब में ब्लास्टिंग की जगह पर 100 साल पुराना एक पुल था उसे भी कोई नुकसान न पहुंचे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews