कोयला व्यापारी सतीश सरावगी ने आयकर अफसरों पर लगाया मारपीट का आरोप

Katni-hawala-kand-IT-raid-on-accused-house

कटनी। वंदना तिवारी। 

मध्य प्रदेश के बहुचर्चित कटनी हवालाकांड में फंसने के बाद बरी हुए सतीश सरावगी के यहां आयकर विभाग ने छापामार कार्रवाई की थी। सरावगी का आरोप है कि कार्रवाई के दौरान आयकर आफसरों ने उसके साथ मारपीट के साथ उसके साथ अभद्रता भी की गई। इसके बाद जब उसकी तबीयत बिगड़ी तो उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। 

दरअसल, आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग ने शुक्रवार तड़के तीन कोयला कारोबारियों के आधा दर्जन से अधिक ठिकानों पर दबिश दे छापा मारी की थी। जिन कारोबारियों के ठिकानों पर छापे मारे गए, उनमें हवाला कांड के कथित आरोपी एवं कोयला कारोबारी सतीश सरावगी, भगवानदास माहेश्वरी तथा अरुण गोयल शामिल हैं। तड़के करीब पांच बजे जबलपुर एवं भोपाल से करीब 15 वाहनों में आयकर विभाग की इन्वेस्टिगेशन विंग की टीम कटनी पहुंची। टीम ने हवाला कोयला कारोबारी सतीश सरावगी, भगवानदास माहेश्वरी तथा अरुण गोयल के निवास, प्रतिष्ठानों एवं कोयला प्लांटों सहित घंटाघर व फॉरेस्टर प्ले-ग्राउंड के बाजू में स्थित एक्सिस बैंक की शाखाओं में एक साथ छापा मारा। टीम के सदस्य दिनभर कोयला कारोबारियों के घरों और ऑफिसों से दस्तावेज, कम्प्यूटर और लेपटॉप में दर्ज लेन-देन का रिकार्ड खंगालते रहे। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews