कटनी: बारिश के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विष्णु दत्त शर्मा ने किया ध्वजारोहण, देखें वीडियो

कटनी: बारिश के बीच मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, विष्णु दत्त शर्मा ने किया ध्वजारोहण, देखें वीडियो

कटनी, अभिषेक दुबे। आज पूरा भारत हर्षोल्लास से साथ 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। यह दिन हर भारतीय के लिए किसी त्योहार से कम नहीं है। मोदी सरकार द्वारा चलाए गए हर घर तिरंगा अभियान ने ने देश के हर नागरिक में अलग ही उत्साह भर दिया। यह उत्साह मध्यप्रदेश के कटनी (Katni) शहर में देखा सकता है। आज कटनी जिला कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस मनाया जा है, इसी बीच बारिश आ गई। लेकिन कलेक्टर और अन्य लोगों ने राष्ट्रध्वज का साथ ना छोड़ते हुए बारिश में ही स्वतंत्रता दिवस मनाने का फैसला दिया।
[dgv_vimeo_video id=”739569047″]
[dgv_vimeo_video id=”739569257″]

यह भी पढ़े… MP Weather: मानसून ने पकड़ी रफ्तार, 39 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, 4 संभागों में बिजली गिरने-चमकने का अलर्ट

इस दौरण बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कटनी जिला बीजेपी कार्यालय में ध्वजारोहण किया। इस मौके पर स्थानीय नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे। इस मौके पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं भी दी। बारिश के बीच में कटनी कलेक्टर खड़े नजर आए। प्रियंक मिश्र ध्वजारोहण किया उसके बाद कलेक्टर प्रियंक मिश्र वा पुलिस अधीक्षक सुनील जैन ने परेड की सलामी ली।
[dgv_vimeo_video id=”739569444″]
[dgv_vimeo_video id=”739569665″]

बता दें की कटनी के फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में आज आयोजित हुए स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कटनी कलेक्टर ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री के नाम सन्देश का वाचन किया। उसके बाद परेड की सलामी ली। सलामी में पुलिस होम गार्ड स्काउट गाइड के अलावा स्कूल के बच्चो ने पीटी में हिस्सा लिया। हालांकि बारिश के चलते पीटी को बीच में ही रोकना पड़ा। स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर बारिश की झड़ी लगी रही

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews