
कटनी, अभिषेक दुबे। कटनी के जाने-माने उद्योगपति प्रदीप मित्तल के छोटे भाई उद्योगपति संजय मित्तल की पत्नी अनीता मित्तल की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि उनके सिर में गोली लगने से मौत हुई है। उन्होने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक साल पहले उनके बेटे की मौत हुई थी जिसके बाद से वो सदमे में थी। इसी बात से दुखी होकर उन्होने खुद को गोली मार ली।
Gold Silver Rate : दशहरे पर आज भी सोना चांदी में तेजी, देखें 10 ग्राम सोने का भाव
घटना के बाद परिजन उन्हें निजी अस्पताल लेकर गए जहां अनीता मित्तल को मृत घोषित कर दिया गया। कटनी जिला अस्पताल में उनका पोस्टमार्टम किया जा रहा है। ये माधव नगर थाना अंतर्गत झिझरी का मामला है पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी है। अनीता मित्तल काफी समय से परेशान रह रही थीं और बेटे के जाने के गम ने उन्हें बुरी तरह तोड़ दिया था। लेकिन किसी को ये अंदाजा नहीं था कि वो इतना खतरनाक कदम उठा लेंगी।
[dgv_vimeo_video id=”757072544″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

