कटनी के इस पुलिस वाले ने किया जोखिम भरा काम

कटनी के इस पुलिस वाले ने किया जोखिम भरा काम

कटनी।वंदना तिवारी।
पुलिस के जांबाज हवलदार बिजेंद्र तिवारी ने अपनी जान जोखिम में डालकर एक वन्य प्राणी की जान बचाई। वही उनके द्वारा ऐसा करने पर जनता के बीच कबर बिज्जू वन्य प्राणी को पकड़ने के बाद दहशत खत्म हुई। पकड़ने के बाद बोरे में भरकर जंगल में ले जाकर उसे स्वतंत्र किया गया जोखिम भरा कार्य कर पुलिस वालों ने फिर एक बार अहम भूमिका दिखाई ।

दरअसल, आज संजय नगर में सुबह एक कबर बिज्जू आकर उत्पात कर रहा था कभी नीम के पेड़ में चल रहा था नीम की पेड़ से लोग पत्थर मार रहे थे तो घरों में घुस रहा था घरों में घुसते समय लोग दहशत में आकर घर से बाहर निकल रहे थे कुछ लोग मूकदर्शक बनकर भीड़ लगा रहे थे तभी विजेंद्र तिवारी पुलिस वाले ने जान जोखिम में डालकर उक्त कबर बिच्छू को नितिन खोल के छानी(छत) में ना संसाधन के जनता के सहयोग से तार रस्सी की व्यवस्था करवा कर खतरनाक वन्य प्राणी को जनता के लोगों के भय को दूर करने के लिए बिना किसी बात की परवाह किए बिना सुरक्षित बोरे में पकड़कर सुनसान जंगल में छोड़ा गया नहीं तो संजय नगर में दहशत का माहौल था जनता के लोग या तो वन्य प्राणी को मार देते या कबर बिज्जू सथ में किसी को घायल कर देता पुलिस के जाबाजहवलदार विजेंद तिवारी ने इस पूरे रेस्क्यू में अहम भूमिका निभाई

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews