Katni News : वाटरफॉल में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत

Katni News : वाटरफॉल में डूबने से 7 साल के मासूम की मौत

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ एनकेजे थाना क्षेत्र राघव रीजेंसी स्थित वाटरफॉल में शुक्रवार को नहाने के दौरान एक मासूम की डूबने से मौत हो गई। इस हादसे के बाद होटल में सनसनी फैल गई है। सूचना मिलते ही एनकेजे थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पंचनामा करवाई कर परीक्षण के लिए जिला चिकित्सालय भेजा दिया गया है। मृतक के परिजन घटना के बाद से सदमे में है।

यह है पूरी घटना

एनकेजे थाना प्रभारी ने बताया कि टीकमगढ़ निवासी अर्थव गुप्ता पिता रोहित गुप्ता उम्र 7 वर्ष टीकमगढ़ से कटनी अपनी नानी के यहां छुट्टी मनाने आया था और अपनी मां नीलू गुप्ता और मौसी अनामिका गुप्ता के साथ राघव रीजेंसी स्थित वाटरफॉल में नहाने गया था। परिजनों का कहना है कि काफी देर नहाने के बाद बच्चा वाटरफॉल में बने बड़े स्विमिंग पूल में कैसे पहुंच गया इसकी कोई जानकारी नहीं है और जब काफी देर बाद बाहर नहीं निकला तो परिजनों को आशंका हुई। उस दौरान सभी नहाने में व्यस्त थे तो पता ही नहीं चला। बाद में जब उसे पानी के ऊपर उतरते देखा गया तो उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद जिला अस्पताल में चीख पुकार गूंज उठी। वही यह भी पता चला है कि यह वाटरफॉल बिना लाइसेंस के संचालित हो रहा है जिस मामले पर भी एनकेजे थाना की पुलिस जांच कर रही है वही मृतक बच्चे के शव को पोस्टमार्टम गृह में रखवा पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

[dgv_vimeo_video id=”832666071″]

[dgv_vimeo_video id=”832666419″]

वही परिजनों ने आरोप लगाए है कि एनकेजे थाना क्षेत्र राघव रीजेंसी स्थित वाटरफॉल में न ही कोई सिक्योरिटी गार्ड है और ना ही कोई ध्यान देने वाला। बता दें कि इस वाटर पार्क में हादसे को रोकने और बचाओं के कोई उपक्रम नहीं है। जिसके चलते आज दिन यह हादसा घटित होते रहते है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”832666801″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews