
Katni News : कटनी में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नदी नाले में तब्दील होने और नदी की साफ सफाई के लिए मुड़वारा विधायक, महापौर और सीएम के अर्थी के सामने रोते और नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन के खिलाफ अनोखा प्रदर्शन किया। वही कार्यकर्ताओं ने गंदे पानी में भी उतर कर जोरदार नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।
गंदे पानी में उतर नदी की साफ सफाई
बता दें कि आप पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील मिश्रा ने बताया कि पिछले कई सालो से उनके द्वारा नगर निगम प्रशासन को अवगत कराया गया कि कटनी नदी जो अब नाले में तब्दील हो चुकी है इस नदी में सफाई की जरूरत है लेकिन जिला और निगम प्रशासन है कि इस और कोई ध्यान ही नही दे रहे है इसलिए सभी आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं और नेताओं ने यहाँ के जनप्रतिनिधि और सीएम को मरा हुआ समझ कर उनके अर्थी पर रोते हुए और गंदे पानी में उतर नदी की साफ सफाई कर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया है।
[dgv_vimeo_video id=”831615231″]
[dgv_vimeo_video id=”831612349″]
वही आम आदमी पार्टी के अध्यक्ष ने यह चेतावनी दी की यदि उनके मांगे जल्द नही मानी गई तो वे इससे भी उग्र आंदोलन करेंगे।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”831613691″]
