Katni News : बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, बिल्डर के ऊपर कार्रवाई करने की मांग

Katni News : बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों ने किया चक्काजाम, बिल्डर के ऊपर कार्रवाई करने की मांग

Katni News :  कटनी जिले के शुभ सिटी कॉलोनी की बिजली बिल न जमा होने पर बिजली कनेक्शन काटे जाने से नाराज लोगों का धैर्य गुरुवार को जवाब दे गया। आक्रोशित लोग सड़क पर उतर आए और कलेक्ट्रेट कार्यालय के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया।

यह है पूरा मामला

बता दें कि शुभ सिटी में बिजली कनेक्शन काटे जाने और मूलभूत सुविधाओं से परेशान होकर शुभ सिटी के रहवासियों ने कलेक्ट्रेट के सामने चक्का जाम कर दिया इस दौरान सैकड़ों की संख्या में रहवासी महिलाओं बच्चो समेत कलेक्ट्रेट के सामने रोड पर खड़े होकर रोड जाम कर प्रदर्शन किया हैं दरअसल प्रदर्शन कर रहे रहवासियों ने आरोप लगाते हुए बताया कि लगभग 300 परिवारों इस कॉलोनी में निवास करते है और इस कॉलोनी में कॉलोनाइजर विकास गुप्ता द्वारा न कोई सुविधा दी गई और बिजली बिल भी जमा नही किया गया जिससे पूरे कॉलोनी पिछले दो दिनों से अंधकार में है जिसकी शिकायत कॉलोनी वासियों ने कई बार जिला प्रशासन से की लेकिन आज तक कॉलोनाइजर विकास गुप्ता के खिलाफ कोई कठोर कार्यवाही नही की गई साथ ही कॉलोनी में सुविधाएं भी नही मिल रही है जिससे परेशान होकर सभी स्थानीय निवासियों ने आक्रोशित हो कलेक्ट्रेट पहुंचे और चक्का जाम कर दिया।

[dgv_vimeo_video id=”813202782″]

[dgv_vimeo_video id=”813202009″]

[dgv_vimeo_video id=”813203469″]

रहवासियों द्वारा बताया जा रहा है कि 48 घंटे लाइट कट रही है हम सब 2012 से परेशान है ना तो कॉलोनी में पानी की सुविधा मिल पा रही है और लाइट कटने के कारण एग्जाम में बच्चे ठीक ढंग से पढ़ नहीं पा रहे आज सब यहां एकत्रित हुए हैं और बिल्डर के ऊपर कार्रवाई करने की मांग की है। वही माधवनगर की पुलिस ने बताया की कॉलोनाइजर के खिलाफ वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”813200839″]

[dgv_vimeo_video id=”813200346″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews