Katni News : बड़वारा पुलिस ने 72 लाख का गांजा पकड़ा, 5 तस्कर गिरफ्तार

Katni News : बड़वारा पुलिस ने 72 लाख का गांजा पकड़ा, 5 तस्कर गिरफ्तार

कटनी, अभिषेक दुबे। मप्र में पंचायत व नगरीय निकाय चुनावों (MP Panchayat Election) की घोषणा के साथ ही अवैध धंधों के खिलाफ पुलिस की मुहिम तेज हो गई है। वहीं बड़वारा पुलिस ने भी इन दिनों नशे के सौदागरों के खिलाफ मुखबिर तंत्र को और मजबूत कर दिया है। पुलिस (Badwara Police) ने एक बड़ी कार्यवाही करते हुए लगभग 72 लाख रूपए का गांजा (Hemp , Ganja) पकड़ा है। जबकि इस गांजे की अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 1 करोड़ 80 लाख रुपए बताई जा रही है। साथ ही आरोपियों के पास से 40 लाख रुपए की दो कार भी जब्त की गई है।

यह भी पढ़े…Malaika ने जिगल-जिगल पर किया गजब का डांस, फैन ने कहा किम कर्डाशियन

आपको बता दें कि कटनी जिले की बड़वारा पुलिस ने पहले अवैध शराब का कारोबार करने वाले अपराधी प्रवृत्ति के लोगों की कमर तोड़ी है, साथ ही अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरोह को गिरफ्त में लिया है। जिसमें पुलिस ने पांच बड़े शातिर गांजा तस्करों को गिरफ्तार करते हुए 180 किलो गांजा जप्त किया है।

यह भी पढ़े…बुढ़ापे में पति-पत्नी को मोदी सरकार दे रही हर महीने ₹10,000 पेंशन, जाने कौन सी है यह खास स्कीम

इस पूरे मामले पर बुधवार को कटनी पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार जैन ने जानकारी देते हुए कहा कि जिले में अवैध कारोबारियों के ऊपर लगातार कार्यवाही की जा रही है इसी कड़ी में बड़वारा थाना क्षेत्र के लखाखेरा बाईपास के समीप वाहन चेकिंग के दौरान आर्टिका कार एवं इनोवा कार उमरिया की तरफ से कटनी की तरफ आ रही थी जिसे स्टाफ के द्वारा रोका गया पुलिस को देख वाहन छोड़कर आरोपी भागने लगे सन्देह होने पर मौजूद पुलिस स्टाफ ने घेराबंदी कर पांच आरोपियों को दबोच लिया वहीं वाहनों की तलाशी ली गई तो गांजे से भरी दर्जनों पैकेट बरामद हुई जिसे जप्त करते हुए थाने लाया गया।

[dgv_vimeo_video id=”716008685″]

यह भी पढ़े…Morena News : ग्वालियर आयकर विभाग की टीम ने स्कूल संचालक के संबंधित ठिकानों पर की छापामार कार्रवाई

आरोपियों से जब कड़ी पूछताछ की गई तो इस बड़ी गांजे की खेप को जिले में बेचने के फिराक पर आए हुए थे इसी दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए फिलहाल सभी के ऊपर एनडीपीसी एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा आपको बता दे यह कार्रवाई पूरे कटनी जिले की सबसे बड़ी कार्यवाही गांजा तस्करों के खिलाफ मानी जा रही है।

[dgv_vimeo_video id=”716009909″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews