Katni News : भाई ने पीट-पीटकर ली भाई की जान, जानें क्या है पूरा मामला

Katni News : भाई ने पीट-पीटकर ली भाई की जान, जानें क्या है पूरा मामला

Katni Crime News : कटनी जिला के बरही थाना क्षेत्र से सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां के छिंदिया टोला वार्ड नम्बर 12 से एक भाई दूसरे भाई कि पीट पीट कर हत्या कर दी गई है। इस पूरे मामले में पुलिस ने आरोपी भाई और उसकी पत्नी को अरेस्ट कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

यह है पूरी घटना

बरही पुलिस ने बताया की बरही थाना क्षेत्र अंतर्गत छिंदिया टोला वार्ड नम्बर 12 निवासी सीतल कोल उम्र 40 वर्ष कि छोटे भाई भोला कोल और उसकी पत्नी और साल के साथ कुछ लोगो द्वारा लाठियो से लगातार पिटाई की गई कि उसने दम तोड़ दिया मारपीट की घटना देर रात कि बताई जा रही है परिजनों द्वारा रात में ही पुलिस को सूचना दी गई थी।

[dgv_vimeo_video id=”809722319″]

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

मृतक के परिजनों का आरोप है कि सीतल कि देर रात्रि ही मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही बरही पुलिस स्थल पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लिया और मर्ग कायम कर शव को बरही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोस्टमार्टम प्रकिया के लिए भेज दिया गया। वही इस पूरे मामले में बरही पुलिस ने आरोपी भाई भोला कोल और उसकी पत्नी को अरेस्ट कर अन्य आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”809722525″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews