Katni News : व्यापारी की चाकू से गोदकर की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, मामला दर्ज

Katni News : व्यापारी की चाकू से गोदकर की हत्या, झाड़ियों में मिला शव, मामला दर्ज

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यापारी की बीती रात अज्ञात लोगों द्वारा चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मिशन चौक के समीप झाड़ियों में उसका शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की है।

यह है पूरा मामला

पुलिस द्वारा मिली जानकारी के अनुसार, जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र नगर निगम के समीप फल का ठेला लगाने वाले मनोज पिता गोरेलाल गुप्ता 40 वर्षीय निवासी बंधवा टोला का शव मिशन चौक के समीप झाड़ियों में मिला है। जहाँ पुलिस को शव के पास ही खून से सनी चाकू मिली, साथ ही मनोज के गले के पास चाकू से गोदे जाने के कई निशान भी पाए गए हैं। वहीं पुलिस की प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई की युवक को बेरहमी से चाकू से गोदकर हत्या की गई है।

[dgv_vimeo_video id=”832207907″]

परिजनों ने बताया कि मनोज नगर निगम के सामने फल का ठेला लगाता था सारी रात जब वह घर नहीं लौटा तो हमने उसकी तलाश की तलाश के दौरान मिशन चौक पेट्रोल पंप के पास उसका ठेला मिला जिसके बाद हम लोगों ने आसपास जब खोजने की कोशिश की तो झाड़ियों में उसका शव दिखाई दिया। जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी।

पुलिस अधीक्षक अभिजीत कुमार रंजन ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद डॉग स्क्वायड से भी घटनास्थल की जांच कराई है। हत्या की आशंका के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की गंभीरता से जांच प्रारंभ कर दी गई है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”832207618″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews