Katni News: प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, “शराब की नई दुकानें बंद करेंगे”

Katni News: प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा ने कहा, “शराब की नई दुकानें बंद करेंगे”

Katni News: रविवार को प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा (Jagdish Devda) कटनी जिला पहुंचे। इस दौरान उन्होनें मीडियाकर्मियों से शहर में शराब की कई उपदुकानें खुलने के मामले पर बड़ी बात कही है। मंत्री के कथानुसार शराब की नई दुकानों की जांच की जाएगी। जिसके बाद कार्रवाई भी होगी। उन्होनें कहा कि, “शराब के अहाते बंद हो चुके हैं। लाइसेन्स वाली दुकानों के अलावा कोई नई दुकानें नहीं खुलेंगी।” उनका कहना है कि अधिकारियों से पूछताछ के बाद यदि उन्हें नई दुकानों की जानकारी मिलती है तो उन्हें बंद करवाया जाएगा।
[dgv_vimeo_video id=”820292659″]

उन्होनें मैहर विधायक नारायण त्रिपाठी द्वारा नई पार्टी बनाकर चुनाव लड़ने की घोषणा पर किए गए सवालों पर कहा की वह इस मामले में कुछ नहीं कह सकते। त्रिपाठी द्वारा भाजपा से इस्तीफा देने की बात को उन्होनें अपना विषय नहीं बताया और कहा कि यह पूरी तरह से उनका मत है।

कटनी पहुंचे प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा जिले के भाजपा के कार्यकर्ताओं और नेताओं से मुलाकात की और रात को ही कार से व्हाया जबलपुर-तेंदूखेड़ा-बरेली बाड़ी-औबेदुल्लागंज होते हुए भोपाल के लिए रवाना हो गए।

मध्यप्रदेश में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव में विंध्य क्षेत्र के रीवा और शहडोल संभाग की सीटों पर चुनावी मुकाबला बेहद रोचक रूप ले सकता है। इस बार भाजपा और कांग्रेस के सामने एक और नया दल खड़ा होगा। दोनों संभागों की 30 सीटों पर नए दल विंध्य जनता पार्टी यानी वीजेपी के प्रत्याशी भी चुनावी संग्राम में लड़ते नजर आएंगे।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews