
Katni News: आज मध्यप्रदेश के कटनी जिले में डन कॉलोनी के रहवासियों ने आज विकास यात्रा के दौरान मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल को घेर लिया। उसके बाद लोगों ने अपनी समस्याएं विधायक को बताई। दरअसल, ये सभी इलाके में कई सालों से सड़क का निर्माण और मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध ना होने से यहाँ के निवासी नाराज थे। जिसके चलते शनिवार को जब विकास यात्रा के अंतिम विधायक संदीप जयसवाल नगर निगम महापौर प्रीती सूरी और कमिश्नर के साथ यहाँ तो इलाके के आक्रोशित महिलाओं और लोगो ने उनका घेराव कर दिया।
[dgv_vimeo_video id=”802271034″]
इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।वायरल हुए वीडियो में जयसवाल नागरिकों को समझाते नजर आ रहें। इस मामले में जब संदीप जायसवाल से बात की गई। उनका कहना है कि डन कॉलोनी के रहवासी सड़क निर्माण न होने से उनसे बात की थी। बार-बार शिकायत करने के बाद भी कार्य पूर्ण होने पर जनता आक्रोशित हुई है।
[dgv_vimeo_video id=”802271263″]
विधायक के राजनैतिक दृष्टि के मुताबिक जनता को भड़काया गया था। उन्होंने सभी को संतुष्ट कर दिया है और सड़क का निर्माण कार्य भी बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। बता दें कि प्रदेश में विकास यात्रा लंबे समय से चलाई जा रही है। जिसके तहत प्रदेश के सभी वार्डों में जनता को सरकार की योजनाओं के बारे में जागरूक किया जा रहा है।
कटनी से अभिषे दुबे की रिपोर्ट

