कटनी में बदमाशों ने घर पर की बमबाजी, CCTV में कैद हुई वारदात

कटनी में बदमाशों ने घर पर की बमबाजी, CCTV में कैद हुई वारदात

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले में लगातार बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। शहर में एक बार फिर बदमाशों द्वारा एक घर पर बम फेंककर दहशत फैलाने का मामला सामने आया है। वहीं बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला पिछले गोली कांड के मामले में जुड़ा हुआ है सोशल मीडिया में वायरल हो रहा बम बाजी का यह वीडियो रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र का है जिसमे साफ देखा जा सकता है बाइक सवार कुछ बदमाश अचानक सड़क पर गाड़ी खड़ा कर घर पर एक के बाद एक बम फेक मौके से फरार हो गए वही जिसके घर पर बदमाशो ने बम फेका है उनका आरोप है की इस पूरे घटना क्रम को रंगनाथ नगर थाने की पुलिस रिपोर्ट दर्ज ही नही कर रही है।

यह है पूरी घटना

रंगनाथ नगर थाना क्षेत्र की रहने वाली अधिवक्ता रीता निषाद ने बताया की देर रात 2 से ढाई बजे के बीच कुछ अज्ञात बदमाशों ने उनके घर के सामने सड़क पर अपनी बाइक खड़ा कर एक के बाद एक बम फैलना शुरू कर दिया बम की तेज आवाज से पूरे इसके में फैलती ही पूरे मोहल्ले में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है इस पूरे घटना की वीडियो भी उनके घर पर लगे सीसीटीवी में भी कैद हुई है।

रीता निषाद ने यह भी आरोप लगाते हुए बताया की इस पूरे घटना की वीडियो के आधार पर जब वे लोग अपने परिवार के साथ रंगनाथ नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंची तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। वही पुलिस थाना क्षेत्र के निवासियों ने बताया की यह कोई पहली घटना नही है आए दिन इलाके में गोली बाजी और घरों में बम फेंक दहशत फैलाने का सिलासिला लगातार जारी है लेकिन पुलिस इस पर अंकुश लगाने में असमर्थ है।

[dgv_vimeo_video id=”814257552″]

[dgv_vimeo_video id=”814259551″]

अधिवक्ता रीता निषाद ने यह भी आरोप लगाया कि जिन बदमाशों ने उनके घर में बम फेंके है वे लोग पहले भी शेर चौक में उनके परिवार के सदस्य गणेश निषाद पर हमला कर इलाके में गोली बारी की थी जिसकी वीडियो में सोशल मीडिया में वायरल हुई थी जिस मामले में कोतवाली पुलिस 3 युवकों को अरेस्ट कर उनका शहर में जुलूस निकला था और दूसरे दिन उनके अन्य साथियों ने देर रात गणेश निषाद के घर पर बम फेंक इलाके में दहशत फैलना शुरू कर दिया लेकिन रंगनाथ नगर थाने की पुलिस इस पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज नहीं कर रही है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”814258009″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews