Katni News : आदिवासियों के साथ थिरके विधायक संजय सत्येंद्र पाठक

Katni News : आदिवासियों के साथ थिरके विधायक संजय सत्येंद्र पाठक

कटनी, अभिषेक दुबे। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती (Birsa Munda Jayanti) के अवसर पर मनाये जा रहे कार्यक्रमों की श्रृंखला में आदिवासियों ने जमकर नृत्य किया और उत्सव मनाया।  कार्यक्रम में शामिल होने आये विधायक संजय सत्येंद्र पाठक (MLA Sanjay Satyendra Pathak) भी आदिवासियों के साथ जमकर थिरके।

संगीत की धुन अनचाहे भी थिरकने को मजबूर कर देती है ऐसा ही कुछ ग्राम डोकरीरिया के कार्यक्रम में शामिल विधायक संजय पाठक के साथ हुआ। विधायक पाठक आदिवासी नृत्य में खुद भी शामिल होकर थिरके और आदिवासियों संग नृत्य किये इस अवसर पर आदिवासी जनजाति समाज मध्यप्रदेश कर्मचारी संघ जिलाध्यक्ष सोहन लाल चौधरी व अरविंद कुमार भी शामिल हुए।

ये भी पढ़ें – यहाँ बनेगा मां कामाख्या मंदिर, किन्नर महामंडलेश्वर हिमांगी सखी ने किया भूमिपूजन

कार्यक्रम में अपने उद्बोधन में संजय पाठक ने कहा कि आपके नृत्य से हम बहुत प्रसन्न हुए उन्होंने बतौर पुरस्कार 5100 रुपये देने की घोषणा भी की।  उन्होंने विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र में भगवान बिरसा मुंडा की मूर्ति स्थापना व बिरसा मुंडा मन्दिर की स्थापना और निर्माण हेतु 5 लाख रुपये विधायक निधि और अतिरिक्त राशि अपने पास से देने की बात कही।

ये भी पढ़ें – आखिरकार विरोध के बाद IRCTC ने बदली वेशभूषा, संत समाज ने दी थी चेतावनी

विधायक पाठक ने कहा कि पिछले दिनों भोपाल में भगवान बिरसा मुंडा जयंती कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और  मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आदिवासी समाज के कल्याण के लिए अनेक योजनाओं की घोषणा की है। वे  पूर्व से अनेक कल्याणकारी योजनाएं चला रहे हैं।

ये भी पढ़ें – अवैध मकान का मालिकाना हक प्राप्त करने का सुनहरा मौका, शिविर में कराएं पंजीयन

विधायक पाठक ने कहा कि आपके लिए मैं सदैव खड़ा हूँ। आपको कभी किसी तरह की परेशानी न कल होने दिया न आगे होने दूंगा संजय पाठक हमेशा अपने जनता के साथ खड़ा रहा है। उन्होंने  कहा कि आपके लोककला नृत्य को बढ़ाने के लिए बड़े स्तर पर कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे और आपकी नृत्य कला को उचित मंच दिलवाने का कार्य किया जाएगा।

[dgv_vimeo_video id=”648691868″]

[dgv_vimeo_video id=”648692040″]

[dgv_vimeo_video id=”648692226″]

[dgv_vimeo_video id=”648692400″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews