Katni News: कोयले से भरी मालगाड़ी में उठा धुंआ, मचा हडकंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Katni News: कोयले से भरी मालगाड़ी में उठा धुंआ, मचा हडकंप, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

Katni News : ओडिशा के बालासोर में हुई ट्रिपल ट्रेन दुर्घटना को अभी देश भूला नहीं है, इस बीच एमपी के कटनी जिले के मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर आई कोयले से भरी मालगाड़ी में धुआं उठने की खबर ने हडकंप मचा दिया , हालाँकि इस पर फायर ब्रिगेड ने तुरंत काबू पा लिया और कोई विशेष नुकसान नहीं हुआ।

आज सोमवार को कटनी जिले के मुड़वारा रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरा तफरी मच गई जब कोयले से भरी मालगाड़ी में आग और धुआं उठता देखा गया, आनन फानन में मुड़वारा रेलवे के स्टेशन मास्टर ने तुरंत ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी और सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया,  जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।

मुड़वारा रेलवे स्टेशन मास्टर संजय दुबे ने बताया कि कोयले से भरी यह मालगाड़ी सिंगरौली सेक्शन से कटनी मुड़वारा होते हुए बीना की तरफ जा रही थी जैसे ही ये मालगाड़ी मुड़वारा रेलवे स्टेशन पहुंची तभी इसकी एक बोगी से धुआं उठने लगा और जिसे देख तुरंत ही मालगाड़ी को स्टेशन पर खड़ा करा रेलवे कंट्रोलर को फोन कर फायर ब्रिगेड को फोन किया।

फायर ब्रिगेड ने एक घंटे में मालगाड़ी की बोगी की आग को बुझा दिया। इस दौरान स्टेशन से गुजरने वाली यात्री गाड़ियों को दूसरे ट्रेक से रवाना किया गया इस दौरान रेलवे प्लेटफार्म में यात्रियों का हुजूम इकट्ठा हो गया, अच्छी बात ये रही कि धुंआ उठते ही देख लिया गया और मालगाड़ी को स्टेशन पर रोक कर तत्काल आग पर काबू पा लिया गया वर्ना गर्मी में कोयले से भरी मालगाड़ी में आग और धुआं बड़ी घटना में तब्दील हो सकता था।

[dgv_vimeo_video id=”833340632″]

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट 

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews