Katni News : ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, करोड़ों के जेवर चोरी कर बदमाश फरार

Katni News : ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी, करोड़ों के जेवर चोरी कर बदमाश फरार

कटनी, अभिषेक दुबे। कटनी (Katni News)  में बदमाशों ने पुलिस की मुस्तैदी को चुनौती देते हुए एक ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी करते हुए सोने, चांदी, डायमंड के जेवरों पर हाथ साफ़ कर दिया। चोर इतने बेख़ौफ़ थे कि उन्होंने बड़े इत्मीनान से दीवार तोड़ी और गैस कटर से तिजोरी काटकर 3 करोड़ से ज्यादा के जेवर लेकर फरार हो गए।

पुलिस (Katni Police) के अनुसार शहर के मेन बाजार माधव नगर में सुरेश पाहुजा निवासी बंगला लाइन की संगीता ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। दुकान संचालक के अनुसार वे रात को दुकान बंद कर गए तथे और जब सुबह दुकान खोलने आये तो देखा कि दुकान से सोने, चांदी, डायमंड के गहने गायब हैं।

ये भी पढ़ें – UP Election : अखिलेश को फिर झटका, अब परिवार से जुड़ा ये सदस्य बनेगा भाजपाई

जाँच पड़ताल में पता चला कि चोर दुकान के पीछे से दीवार में बड़ा से छेद कर चोर दुकान के अंदर घुसे और गैस कटर से तिजोरी को काटकर सोन, चांदी और डायमंड के जेवर चोरी कर फरार हो गए। दुकान संचालक के अनुसार चोर 6 किलोग्राम सोने के जेवर, 10 किलो चांदी के जेवर और करीब 15 लाख के डायमंड के जेवर चोरी गए हैं, उन्होंने चोरी गए जेवरात की कुल कीमत 3 करोड़ 17 लाख 55 हजार रुपये है।

ये भी पढ़ें – पढ़ पढ़ कर भी कुछ याद नहीं कर पाता आपका बच्चा, डाइट में तुरंत शामिल करें ये चीजें

पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है, फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट ने निशान उठाये हैं डॉग स्क्वाड ने भी सर्चिंग की। उधर बीच बाजार में इतनी बड़ी चोरी हो जाने से दुकानदारों में दहशत है लोग पुलिस की गश्त और मुस्तैदी पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

[dgv_vimeo_video id=”667824568″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews