Katni News : युवक पर जानलेवा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार

arrest

Katni News : कटनी जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के शेर चौक में रामनवमी के दूसरे दिन देर रात भट्टा मोहल्ला निवासी गणेश निषाद पर कुछ लोगों ने मारपीट करते हुए कट्टे से फायर किया था। और आरोपी मौके से फरार हो गए थे जिसका एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था। और इस मामले से जुड़े चार आरोपियों में से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। रविवार को पुलिस तीनों आरोपियों को कोतवाली थाने से मिशन चौक तक पैदल जुलूस निकाला।

यह है मामला

कोतवाली थाना प्रभारी अजय प्रताप सिंह ने बताया कि रामनवमी के दूसरे दिन देर रात्रि आरोपी मोनू ठाकुर, शिशिर ठाकुर और शुभम भट्टी ने भट्टा मोहल्ला निवासी गणेश के साथ पुरानी रंजिश के चलते मारपीट की और इलाके में दहशत फैलाने के लिए बंदूक से हवाई फायर करते हुए मौके से फरार हो गए थे।

जिसका एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया था जिस वीडियो के आधार पर तीनो आरोपियों का गिरफ्तार कर लिया गया है और तीनो आरोपियों के हथकड़ी लगा शहर में जुलूस निकला गया जिससे इस तरह के अपराधी कोई और घटना को अंजाम न दे सके।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”813997378″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews