Katni News : लाखों की चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

Katni News : लाखों की चोरी के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार

Katni News : कटनी जिले के स्लीमनाबाद पुलिस ने चोरी की घटना को अंजाम देने की नियत से घूम रहे कुछ लोगों को संदेह के आधार पर गिरफ्तार किया है। पुलिस रिमांड मिलने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने अपना अपराध कबूल करते हुए न केवल एक मामले का खुलासा किया बल्कि उनसे चोरी किए हुए जेवरात और सामान भी बरामद किए गए।

यह है मामला

स्लीमनाबाद थाना प्रभारी विपिन सिंह ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने के बाद आस्था मैरिज गार्डन के पीछे संदेह के आधार पर बंधवा टोला निवासी रोहित दुआ, दुर्गा चौक खिरहनी निवासी बल्ली उर्फ सूरज बर्मन, निमिया मोहल्ला कटनी निवासी गोलू उर्फ शुभम निषाद को चोरी की घटना में प्रयुक्त होने वाले हथियार सहित पकड़कर उन्हें न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। न्यायालय से रिमांड मिलने के बाद जब उनसे पूछताछ की गई तो उन्होंने 28 मई को ही स्लीमनाबाद के एक सूने मकान में चोरी की घटना करना स्वीकार कर लिया।

इसके साथ ही उक्त चोरों के द्वारा बताए गए स्थान से चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों ने यह भी बताया कि उन्होंने चोरी के बाद नगद मिले रुपए को आपस में बांट लिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग 70 हजार रुपए कीमती सामान बरामद किया है। थाना प्रभारी विपिन सिंह ने यह भी बताया कि पकड़े गए तीनों आरोपी काफी शातिर है। इनके खिलाफ विभिन्न थाना क्षेत्रों में आर्म्स एक्ट, हत्या के प्रयास, मारपीट जैसे कई मामले दर्ज हैं।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”831616537″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews