कटनी, अभिषेक दुबे। सनसनीखेज घटना में एक व्यक्ति ने आज सिविल सर्जन के ऑफिस के सामने आत्महत्या (suicide) की कोशिश की। ये युवक टीबी का मरीज है और उसका आरोप है कि कई दिनों से भटकने के बाद भी उसे जिला अस्पताल से दवाएं नहीं दी जा रही है। इसीलिए उसने परेशान होकर ये कदम उठाया। वहीं इस मामले में सिविल सर्जन कुछ और ही कह रहे हैं।
छतरपुर : घर में घुसकर गर्भवती महिला से मारपीट, मामला दर्ज होने के बाद भी घर छोड़कर भागा परिवार
जानकारी के मुताबिक दो महीने से दवा के लिए भटक रहे टीबी के मरीज ने दवा ना मिलने से परेशान होकर सिविल सर्जन ऑफिस के सामने पेट्रोल डालकर आत्महत्या करने की कोशिश की। मरीज प्रदीप मिश्रा का कहना है कि वो कटनी जिला अस्पताल के चक्कर काटते काटते परेशान हो गया था और इसके बाद ये कदम उठाया। घंटाघर निवासी प्रदीप मिश्रा ने बताया कि ‘दवा न मिलने से मैं बहुत परेशान हूं, मेरा 7 किलो वजन भी कम हो गया है। अब मुझे आत्महत्या करने के सिवा दूसरा कोई चारा ही नहीं नजर आ रहा है। डॉक्टरों के पास जाता हूं तो वो अभद्र भाषा से बात करते हैं।’ वहीं सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा का कहना है कि जिस युवक ने ये कदम उठाया है इसके पहले वह कभी उनके पास नहीं आया। आज ही वह उनके चेंबर में आया था। डॉक्टर के मुताबिक उन्होने मरीज को बताया तो उसकी दवाई कटनी से नहीं भोपाल से आती है। वो नहीं जानते कि किस कारण से युवक ने अपनी जान जोखिम में डालने का खतरा उठाया।
कटनी- टीबी की दवाएं न मिलने से परेशान युवक ने पेट्रोल डालकर की आत्महत्या की कोशिश।#CMHOKatni #collectorKatni pic.twitter.com/sTwcIpGZRc
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) May 27, 2021
कटनी- टीबी की दवा न मिलने के बाद युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, डॉक्टरों पर लगाया आरोप।#cmhokatni #collectorkatni pic.twitter.com/oEtVGHz0XK
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) May 27, 2021
कटनी- युवक द्वारा आत्महत्या की कोशिश का मामला, डॉक्टरों ने दिए ये तर्क pic.twitter.com/RtgKFmz2gJ
— MP Breaking News (@mpbreakingnews) May 27, 2021






