Katni News : मार्बल खदान में पत्थर काटते वक्त मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

इंदौर- महिला के सिर पर गिरा होर्डिंग, एंगल लगने से हुई मृत्‍यु, कलेक्टर, पुलिस कमिश्नर और आयुक्‍त, नगर निगम को नोटिस जारी

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र से एक बड़ी खबर आ रही है जहाँ त्रिवेणी मार्बल माइंस में मार्बल की चट्टान काटते वक्त एक बड़े पत्थर में दबकर मजदूर को मौत हो गई। उस समय सनसनी फैल गई। वहीं स्थानीय मजदूर तुरंत ही घटना स्थल पर पहुंच गए और इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही मामला दर्ज कर जाँच शुरू कर दी है।

यह है मामला

पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि थाना क्षेत्र ग्राम कछार गांव में स्थित त्रिवेणी मार्बल माइंस में ग्राम के ही लल्लू उर्फ दुलारे मजदूरी करने पहुंचा था उस दौरान मार्बल का पत्थर काटते वक्त अचानक एक बड़ा पत्थर उसके ऊपर गिर गया और मजदूर की पत्थर के नीचे दबकर मौत हो गई जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने क्रेन की सहायता से मृतक मजदूर लल्लू उर्फ दुलारे के शव को पत्थर के नीचे से निकलवा पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”838780761″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews