Katni News : युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Katni News : युवक की हत्या का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Katni Crime News : कटनी जिले के रंगनाथ थाना क्षेत्र गड्ढा टोला के पास 6 फरवरी को एक युवक की चाकू से गोद कर हत्या कर दी गई इस मामले में खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन आरोपियों को अरेस्ट कर आरोपियों के पास से हत्या में इस्तेमाल किये गए चाकू को भी जब्त कर लिया है।

यह है मामला

रंगनाथ नगर थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया की गड्ढा टोला के पास 6 फरवरी को अरविंद नामक युवक का शव मिला था। मृतक के शरीर में धारदार हथियार से चोट के निशान मिलने पर प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया था। मृतक युवक कि पहचान रंगनाथ थाना क्षेत्र निवासी अरविंद पिता विजय वंशंकार के रुप में की गई थी। इस मामले में आरोपियों की तलाश की जा रही थी।

आरोपियों ने कबूल की वारदात

सायबर सेल की मदद से टाॅवर लोकेशन के आधार पर तीन संदिग्धों को पकड़ा गया है। पूछताछ के दौरान संदिग्धों ने वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की है। जिसके बाद पुलिस ने तीन युवकों को हत्या के मामले में आरोपी बनाया है। पकड़े गए आरोपी सिब्बू, ज्वाला और टिल्लू बताए जा रहे हैं। थाना प्रभारी नितिन कमल ने बताया कि सिब्बू ने अरविंद को चाकू मारी थी। पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”797299181″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews