कौमी एकता के नग़मों से गूंजा शहर

कौमी एकता के नग़मों से गूंजा शहर

वंदना तिवारी/कटनी। कटनी में समाजसेवी नवाब खान ने अमन और चैन की दुआ करते हुए महफिल-ए-शमां कार्यक्रम का आयोजन किया। कैमोर जुबेदा एंड संस के संचालक इंजीनियर नवाब खान हर साल अजमेर ख्वाज़ा गरीब नवाब उर्सपाक में अमन शान्ति के लिए चादर चढ़ाते हैं। इसी मौके पर हर साल जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज उर्सपाक की खुशी में महफिलें शमां कार्यक्रम आयोजित होता है।

महफिलें शमां कार्यक्रम ताज मेंशन मे रात नौ बजे से शुरू हुआ, इस भव्य आयोजन मे कटनी, सिहोरा, जबलपुर, रीवा, मैहर, विजयराघवगढ़, चदिया, उमरिया, पनागर से बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिकों की मौजूदगी रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रहे जेरे सरपरस्ती सैय्यद आले हसनैन चिश्ती। कार्यक्रम की शुरूआत कव्वाल हाजी मोहब्बत इदरीस की कौमी एकता का पैगाम देते हुए नग़मे से हुई। इसके बाद तो जैसे महफिल में कई रंग बिखरते गए।

इस अवसर पर आयोजक नवाब खान ने कहा की महफिलें शमा का आयोजन शहर की खुशहाली और अमन चैन के लिए किया जाता है और इसमें सभी जाति धर्म के लोग शरीक होते हैं। सुर साज से सजी इस महफिल ने शहर को एक बार फिर कौमी एकता के नग़मों से सराबोर कर दिया।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews