कटनी का जवान सिक्किम सड़क हादसे में हुआ शहीद, परिवार में शोक की लहर

बता दें कि यह हादसा सिक्किम के पाकयोंग जिले में हुई है, जिसमें प्रदीप के अलावा और 3 लोग शहीद हुए हैं। जिनके पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट के माध्यम से उनके स्थानीय निवास स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।
कटनी का जवान सिक्किम सड़क हादसे में हुआ शहीद, परिवार में शोक की लहर

Katni News : मध्य प्रदेश के कटनी जिले के रहने वाले एक जवान प्रदीप पटेल की सड़क हादसे में मौत हो गई। जिनकी उम्र 24 साल बताई जा रही है। इस खबर से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बता दें कि यह हादसा सिक्किम के पाकयोंग जिले में हुई है, जिसमें प्रदीप के अलावा और 3 लोग शहीद हुए हैं। जिनके पार्थिव शरीर को एयरलिफ्ट के माध्यम से उनके स्थानीय निवास स्थान पर पहुंचाया जा रहा है।

विधायक ने अर्पित की श्रद्धांजलि

बता दें कि शहीद जवान प्रदीप विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदुआ कला के रहने वाले थे। जिन्हें विधानसभा के बीजेपी विधायक ने भी श्रद्धाजली अर्पित की। साथ ही, परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि शहीद का पार्थिक शरीर एयरलिफ्ट कर जबलपुर लाया जाएगा। जिसके बाद वाया रोड जबलपुर से कटनी और कटनी से उनके निवास स्थान पहुंचेगा।

गांव में छाया मातम

विधायक संजय पाठक ने आगे यह भी कहा कि वह कटनीवासियों से गुजारिश करते है कि सभी इस शाहिद बेटे की विदाई के लिए विजयराघवगढ़ विधानसभा के हरदुआ ग्राम में पहुंचे और शाहिद को श्रद्धांजलि अर्पित करें। इधर, शहीद जवान के परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। गांव में गम का माहौल बना हुआ है।

कटनी, अभिषेक तिवारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews