कटनी के नवागत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संभाला पदभार, 2013 बैच के हैं IAS

कटनी के नवागत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने संभाला पदभार, 2013 बैच के हैं IAS

कटनी, वंदना तिवारी| मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) की नाराजगी के बाद हटाए गए एसबी सिंह की जगह अब 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी प्रियंक मिश्रा (Priyank Mishra) को जिले की कमान सौंपी गई है| गुरूवार की देर शाम नवागत कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी कटनी (Katni Collector) के पद का कार्यभार ग्रहण कर लिया|

सीईओ जिला पंचायत व अपर कलेक्टर जगदीश चन्द्र गोमे की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट कटनी पहुंचकर कलेक्टर प्रियंक मिश्रा ने कार्यभार ग्रहण किया। कलेक्टर प्रियंक मिश्रा 2013 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं। कार्यभार ग्रहण के दौरान एसडीएम बलबीर रमन, डिप्टी कलेक्टर नदीम शीरी व संघमित्रा गौतम, स्टेनो टू कलेक्टर राजेश मिश्रा भी मौजूद रहे।

आपको बता दे कि बुधवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने वीडियो कॉन्फ्रेंस दौरान कलेक्टर एसबी सिंह पर नाराजगी जाहिर की थी| मुख्यमंत्री ने कान्फ्रेंस खत्म होने के तत्काल बाद कटनी कलेक्टर शशिभूषण सिंह और नीमच एसपी मनोज कुमार राय को तत्काल हटाने के निर्देश दिए थे। दोनों अफसरों का तबादला आदेश देर रात जारी भी हो गया था। जिसके बाद मध्यप्रदेश शासन के द्वारा प्रियंक मिश्रा का स्थानांतरण सीईओ जिला पंचायत जबलपुर से कलेक्टर जिला कटनी किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews