लौटेगी नन्हे गायक कृष्णा की आंखों की रोशनी, कटनी कलेक्टर की पहल के बाद होगा निशुल्क इलाज

लौटेगी नन्हे गायक कृष्णा की आंखों की रोशनी, कटनी कलेक्टर की पहल के बाद होगा निशुल्क इलाज

Krishna will get eyesight : कटनी के कृष्णा के जीवन में नई रोशनी आने वाली है। उसकी आंखों के इलाज के लिए कटनी कलेक्टर के निर्देश के बाद जबलपुर की एक संस्था ने उसके इलाज का जिम्मा उठाया है। पहले उसके आंखो की पूरी जांच की जाएगी और फिर उसके नतीजों के आधार पर डॉक्टर्स आगे इलाज करेंगे। ये इलाज पूरी तरह निशुल्क रहेगा और डॉक्टर उम्मीद जता रहे हैं कि कुछ समय बाद कृष्णा देख सकेगा।

बता दें कि कुछ समय पहले नन्हे गायक कृष्णा का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें कलेक्टर अवि प्रसाद इस बच्चे का गाना सुनते नजर आ रहे थे। कृष्णा ने ढोलक बजाते हुए ‘दही खा लो मटकिया नै फोड़ो’ भजन गाया था। दरअसल कलेक्टर निरीक्षण पर निकले थे और छोटे से गांव तिंगवा में सड़क किनारे बैठे नेत्रहीन बालक कृष्णा चौधरी से उन्होने ये भजन सुना था। इसे सुनकर वो मंत्रमुग्ध नजर आए और फिर उन्होने इस बच्चे के इलाज की पहल की।

अब 14 साल के कृष्णा को एक हारमोनियम उपहार में दिया गया है और जबलपुर का एक नेत्र चिकित्सालय कृष्णा का निशुल्क इलाज करेगा। जबलपुर की संस्था दादा विरेंद्रपुरी नेत्र संस्थान की टीम ने बुधवार को कटनी पहुंचकर उसकी आंखों की जांच की है और उम्मीद जताई है कि ऑपरेशन के बाद उसकी रोशनी वापस आ सकती है। इसके लिए गुरूवार को उसे कल जबलपुर ले जाया जाएगा फिर आगे की जांच और ट्रीटमेंट होगा। इस बात से वो बहुत खुश है और उसे उम्मीद है कि वो जल्द ही ये दुनिया देख सकेगा, उसकी मां भी काफी दिनों से उसका इलाज करा रही थी लेकिन संसाधनों के अभाव में अब तक बहुत फायदा नहीं हो पाया था। अब जिला प्रशासन की पहल के बाद उम्मीद है कि कृष्णा की आंखों में रोशनी लौटेगी और वो भी इस सुंदर संसार को देख पाएगा।

कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”790365701″]

[dgv_vimeo_video id=”790365985″]

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews