Loksabha Election 2024: वोट बढ़ाने पर मतदान कर्मियों को मिलेगा ईनाम, कलेक्टर ने किया ऐलान, इतनी होगी पुरस्कार राशि, देखें खबर

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के तीन जिलों में मतदान बढ़ाने के लिए कलेक्टर अवि प्रसाद ने विभिन्न मतदान कर्मियों के लिए पुरस्कार की घोषणा की है।
loksabha election 2024

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान शुरू हो चुके हैं। दूसरे चरण की वोटिंग 26 अप्रैल को है। इससे पहले कटनी जिला कलेक्टर ने मतदान प्रतिशत में वृद्धि कराने पर विभिन्न मतदान कर्मियों के लिए पुरस्कार की घोषणा कर दी है। सर्वाधिक मतदान और मतदान केन्द्र में पूर्व के मतदान प्रतिशत में 10 या अधिक की वृद्धि करने ईनाम मिलेगा। मतदान केन्द्रों के बी.एल.ओ, आंगनबाड़ी व आशा कार्यकर्ता, सचिव, जीआरएस और वार्ड दरोगा को नगद राशि से पुरस्कृत किया जाएगा।

मतदान बढ़ाने के लिए कलेक्टर का नवाचार

खजुराहो लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले जिले के तीन विधानसभा क्षेत्रों में 26 अप्रैल को होने वाले हैं। इस दौरान सभी मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करें ताकि मतदान प्रतिशत बढे़, इस बात को सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अवि प्रसाद ने यह कदम उठाया है।

किसे और कैसे मिलेगा ईनाम?

पुरस्कार के लिए वोटिंग में 10% या इससे अधिक वृद्धि होने पर उस मतदान केन्द्र के बी.एल.ओ, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, आशा कार्यकर्ता, सचिव और ग्राम रोजगार सहायकों व वार्ड दरोगा को तीन वर्गाे में ग्रामीण और नगरीय निकायों को मिलाकर कुल 1 लाख 80 हजार रूपये की पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी।इसके लिए निगम क्षेत्र में से किन्हीं 3 मतदान केन्द्रों का चयन किया जाएगा, नगर निगम के प्रस्ताव पर इसमें कार्य करने वाले मतदान कर्मियों को ईनाम मिलेगा।

इतनी होगी पुरस्कार राशि

नगरीय और ग्रामीण क्षेत्रों में तीन श्रेणियों में पुरस्कार की राशि प्रदान की जाएगी। प्रथम श्रेणी के अंतर्गत सर्वाधिक मतदान और मतदान में 10% या अधिक वृद्धि होने पर 20 हजार रूपये राशि ईनाम के रूप में मिलेगी। द्वितीय श्रेणी के अंतर्गत सर्वाधिक मतदान पर 15 हजार रूपये एवं पूर्व में मतदान केन्द्र में मतदान के प्रतिशत में 10% या उससे अधिक वृद्धि पर 15 हजार रूपये प्रदान दिए जाएंगे। वहीं तृतीय श्रेणी के अंतर्गत सर्वाधिक मतदान पर 10 हजार रूपये एवं पूर्व में मतदान केन्द्र में मतदान के प्रतिशत में 10% या उससे अधिक वृद्धि पर 10 हजार रूपये प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार राशि सभी में समानुपातिक रूप से वितरित की जायेगी।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews