
Katni News : कटनी जिले के कुठला थाना क्षेत्र लमतरा स्थित अंबिका इंडस्ट्रीज में कल देर रात पुलिस बल के साथ एसडीएम तहसीलदार ने छापेमारी करते हुए बड़ी मात्रा में नकली वॉल पुट्टी जब्त की। साथ ही, संचालकों कें खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बता दें कि यहां पर नकली सामान बनाने का सिलसिला काफी समय से जारी है। मामले में कंपनी के अधिकारियों से पुछताछ की जा रही है।
[dgv_vimeo_video id=”832219085″]
[dgv_vimeo_video id=”832219732″]
एसपी ने कही ये बात
कुठला थाना में जे.के. वॉल पुट्टी के संचालकों द्वारा शिकायत की गई थी कि लामतरा स्थित अंबिका इंडस्ट्रीज में जे.के वॉल पुट्टी के पैकेट में नकली पुट्टी मार्केट में सप्लाई किया जा रहा है। जिसपर कार्रवाई करते हुए कलेक्टर ने एसडीएम और तहसीलदार समेत एक टीम गठित की। जिसके बाद कुठला थाने की पुलिस बल के साथ छापेमार कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में नकली पुट्टी व अन्य सामान जब्त करली है- अभिजीत रंजन, एसपी, कटनी
[dgv_vimeo_video id=”832217272″]
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

