विधायक संजय पाठक ने जनता को समर्पित की सर्वसुविधायुक्त 2 एंबुलेंस

विधायक संजय पाठक ने जनता को समर्पित की सर्वसुविधायुक्त 2 एंबुलेंस

कटनी, अभिषेक दुबे। विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के पूर्व मंत्री एवं विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने कोरोना संकटकाल के दौर में बरही एवं विजयरावघगढ़ क्षेत्र की जनता की सेवा के लिए जो वादा किया था, उसे पूरा करने में जुटे हुए हैं। संजय सत्येंद्र पाठक के मार्गदर्शन में उनके बेटे यश पाठक ने जिला कलेक्ट्रेट में सर्व सुविधायुक्त दो एंबुलेंस जिला प्रशासन को सुपुर्द की। यश पाठक ने एंबुलेंस का पूजन करते हुए हरी झंडी दिखाकर उसे रवाना किया।

देश में मिसाल बने जबलपुर का वन्यजीव फॉरेंसिक एंड हेल्थसेंटर : वन मंत्री

इस मौके पर यश पाठक ने कहा कि कोरोना महामारी की भयावहता का दौर शुरू हुआ था, किसी को ऑक्सीजन की कमी किसी को वेंटीलेटर की लिए तो कोई अस्पताल पहुंचने के लिए परेशान रहा। ऐसे में जनसेवा मानवसेवा के लिए उनके पिता संजय सत्येंद्र पाठक ने दो एंबुलेंस भेंट की हैं। यश पाठक ने कहा कि सर्व सुविधायुक्त एंबुलेंस विजयरावघगढ़ के लिए दी गई  है लेकिन ईश्वर से प्रार्थना है कि एंबुलेंस की जरूरत किसी को भी ना हो। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से जिले में जनता परेशान हो चुकी थी। ऐसे में ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के अस्पताल तक आवागमन को लेकर उनके पिता जी ने यह सुविधा जनता के लिये की है।

गौरतलब है कि संजय सत्येन्द्र पाठक के परिवार द्बारा निस्वार्थ भाव से मानव सेवा के लिये हमेशा तत्परता से कार्य किये गये हैं। पूर्व मंत्री स्व सत्येन्द्र पाठक ने भी क्षेत्रीय लोगों को कभी परायेपन का अहसास नहीं होने दिया। यहां तक कि लोगों के बीमार होने पर उन्होंने कटनी जबलपुर नागपुर तक उपचार सुविधा मुहैया कराने में सहयोग किया। अपने पिता की अनुकरणीय मानवीय सेवाओं को आगे बढ़ाते हुये विधायक संजय पाठक भी मानवसेवा में पदचिन्हों पर सक्रिय है और उनके बेटे यश पाठक भी लोगों की सेवा और सहयोग के लिये तत्पर हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews