विधायक संजय पाठक ने दिया कोविड केयर सेंटर खोलने का प्रस्ताव, कलेक्टर को लिखा पत्र

bjp mla sanjay pathak

कटनी, अभिषेक दुबे। कोरोना से लड़ने के लिये पूर्व मंत्री और विधायक संजय पाठक ने सर्वसुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर खोलने का संकल्प लिया है। इसे लेकर उन्होने कलेक्टर को चार पत्र लिखे हैं। इन पत्रों में कोरोना काल में सहायता करने के लिए विभिन्न प्रस्ताव दिए गए हैं।

प्रशासन ने दी छूट तो बाजारों में उमड़ा सैलाब, शादी की खरीदारी के लिए लगी भीड़

विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक ने कटनी जिले में कोरोना संक्रमण को परास्त करने के लिए तन-मन-धन से सम्पूर्ण सहयोग देने दृढ़ संकल्प लिया है। इन्होने लोगों को सुरक्षित और समुचित सुविधायुक्त कोविड केयर सेंटर स्थापित करने के लिए जिला कलेक्टर कटनी को पत्र लिखे। चार पत्रों में कोरोना के उपचार में उपयोगी आवश्यक सामग्री, आक्सीजन एवं अन्य दवायें प्रदान करने का प्रस्ताव है। साथ ही गुरुदेव पं देवप्रभाकर जी शास्त्री (दद्दाजी) की प्रेरणा से निर्मित श्रीकृष्ण वृद्धा आश्रम को covid-19 कोरोना के अस्थाई उपचार केंद्र बनाए जाने हेतु प्रस्ताव भी भेजा है। विधायक ने अपने पारिवारिक संस्थान सायना इंटरनेशनल स्कूल कटनी में 300 बिस्तर का अस्थाई covid-19 उपचार केंद्र बनाए जाने का प्रस्ताव रखा है और पने पिताजी स्व.पं सत्येन्द्र पाठक की स्मृति में जिला चिकित्सालय परिसर कटनी में सर्वसुविधायुक्त नवीन भवन, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र /बरही हेतु सर्वसुविधायुक्त भवन निर्मित कराये जाने हेतु जिला कलेक्टर को स्वीकृति हेतु प्रस्ताव भेजा है। अब ये प्रस्ताव प्रशासन के पास है और अगर इन्हें अनुमति मिल जाती है तो  विधायक संजय सत्येन्द्र पाठक द्वारा मानवसेवा के लिये किये जा रहे सार्थक प्रयासों से कोरोना महामारी के दौरान बड़ी राहत मिलेगी।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews