ऑटो को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकराई मोटर साइकिल, पटवारी की मौत

ऑटो को बचाने के चक्कर में ट्रक से टकराई मोटर साइकिल, पटवारी की मौत

कटनी, अभिषेक दुबे। कुठला थाना अंतर्गत चाका बायपास मार्ग पर आटो को बचाने के चक्कर में तेज रफ्तार मोटर सायकल ट्रक के नीचे आ गई। इसमें बाइक सवार 24 वर्षीय युवा पटवारी की दर्दनाक मौत हो गई।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक माधवनगर थाना क्षेत्र की निवार पुलिस चौकी के अंतर्गत ग्राम बिचुआ निवासी 24 वर्षीय नितिन पिता अवध बिहारी मिश्रा पेशे से पटवारी है तथा वह वर्तमान में विजयराघवगढ़ क्षेत्र में पदस्थ थे। नितिन नईबस्ती क्षेत्र में सरस्वती स्कूल के पास रहता है तथा यहीं से वह रोज बाइक से नौकरी पर जाता है। बताया जाता है कि आज सुबह भी नितिन रोज की तरह बाइक से विजयराघवगढ़ के लिए रवाना हुए। इसी दौरान चाका बायपास मार्ग पर सामने से आ रहे आटो को बचाने के चक्कर में पटवारी की तेज रफ्तार मोटर सायकल ट्रक के नीचे जा घुसी और ट्रक उसे कुचलता हुआ निकल गया। दुर्घटना के बाद गंभीर रूप से घायल पटवारी निमिन को जिला अस्पताल लाया जा रहा था उसी दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी आटो चालक के विरूद्ध ट्रक चालक के विरूद्ध मामला दर्ज कर लिया है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews