MP Election 2023/Prabhat jha statement : बीजेपी में मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां जोरों पर चल रही है। एक तरफ बीजेपी जनआर्शावाद यात्रा के माध्यम से स्थानीय नेताओं और जनता का मन टटोल रही है, तो वही दूसरी तरफ भोपाल से लेकर दिल्ली तक अगली लिस्ट के लिए प्रत्याशियों के नामों पर मंथन चल रहा है।इसी बीच कटनी पहुंचे पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रभात झा का टिकट वितरण को लेकर बड़ा बयान सामने आया है।
पढ़िए टिकट वितरण पर क्या बोले प्रभात झा
भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा में विजयराघवगढ़ पहुंचे प्रभात झा ने मीडिया से बातचीत के दौरान टिकट वितरण के मामले को लेकर कहा जिताऊ को छोड़ेंगे नहीं और हराऊ को देंगे नही। भाजपा में दावेदारों की संख्या बढ़ने के मामले में कहा कि खुश और नाखुश तो लोग परिवार में भी हो जाते है ,ऐसे में नाखुश लोगो को मनाने के लिए भाजपा आंतरिक रूप से काम कर रही है।टिकट एक को ही मिलेगा लेकिन टिकट मांगने का अधिकार सभी को है ।
दल बदलने वाले नेताओं को लेकर कही ये बात
भाजपा छोड़ कांग्रेस में जाने वाले नेताओं को लेकर प्रभात झा ने कहा कि जिनके भाग्य में जो लिखा होता है वही होता है. यदि कोई डूबती नैया में जाना चाहता है तो हम क्या कर लेंगे। भगवान ने उन्हें भाजपा छोड़ने की गलत प्रेरणा दी है तो वे लोग जाए। अति महत्वाकांक्षी लोग ही भाजपा छोड़ रहे है।
[dgv_vimeo_video id=”864735548″]
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
