सुबह मिली राहत की खबर, शाम को फिर बढ़ी टेंशन, तीन नए पॉजिटिव मिले

सुबह मिली राहत की खबर, शाम को फिर बढ़ी टेंशन, तीन नए पॉजिटिव मिले

कटनी| वंदना तिवारी| देर शाम कटनी के लिए बुरी खबर लेकर आई | आज सुबह दो लोगों की स्वस्थ होने के बाद छुट्टी हुई थी कि शाम को तीन नए कोरोना पॉजिटिव कटनी में मिल गए| अब कटनी में संक्रमितों की संख्या 18 हो गई है| वहीं दो लोग अब तक कोरोना से अपनी जान गंवा चुके हैं।

शुक्रवार सुबह कटनी के लिए राहत की खबर लेकर आई तो शाम होते होते तीन लोगों को कोरोना संक्रमण के सन्देह पर जिला चिकित्सालय के कोविड केयर सेंटर में भर्ती कराया गया है। दरअसल कल जिला चिकित्सालय में इन तीनों मरीजों के सेम्पल टू नेट मशीन से लिए गए थे, जिसमे इन तीनों मरीजों की रिपोर्ट सस्पेक्टेड (पॉजिटिव) पाई गई है, जिन्हें नियमानुसार इन तीनों के सेम्पल कन्फर्मेशन के लिए आईसीएमआर जबलपुर भेज जाएगा।

सिविल सर्जन डॉ यशवंत वर्मा ने बताया कि पॉजिटिव पाये गए मरीजों में कलेक्ट्रर के सामने नगर सुधार न्यास कालोनी निवासी एक महिला और उसके दो बच्चे शामिल है। जिला चिकित्सालय के आरएमओ कक्ष में स्थापित टू नेट मशीन से कल इन लोगों के सेम्पल लिए गए थे। जिनकी रिपोर्ट आज मिली है। डॉ वर्मा ने बताया कि तीनों को जिला चिकित्सालय में भर्ती किया गया है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews