जनप्रतिनिधि कर रहे गरीबों की मदद, रोज सैंकड़ों लोगों को बांट रहे भोजन

जनप्रतिनिधि कर रहे गरीबों की मदद, रोज सैंकड़ों लोगों को बांट रहे भोजन

कटनी/वंदना तिवारी

कटनी मुड़वारा विधायक संदीप जयसवाल 22 मार्च से जनसेवा में निरंतर जुटे हुए हैं। संदीप जयसवाल के द्वारा रोजाना 14000 पैकेट भोजन बनवा कर गरीब बस्तियों में बंटवाया जाता है। उन्होने प्रण लिया है कि दोनों टाइम का भोजन हर गरीब तक रोजाना पहुंचे साथ ही कोई भी गरीब भूखा ना सोए। इसके लिये अपने साथियों के साथ मिलकर विधायक संदीप जायसवाल ने आधुनिक रूप से खाना बनाने की मशीन जैसे आटा गूंथना और एक भट्टी से 3 भट्टी जलाकर कम खर्चे में बेहतर तरीके से काम को अंजाम दे रहे हैं।

भोजन बनाते हुए स्वच्छता का भी खास ध्यान रखा जाता है। साथ ही भोजन वितरण के दौरान सोशल डिस्टेंस का भी पालन किया जाता है। कटनी टेंट एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय सरावगी ने बताया की विधायक मुड़वारा संदीप जयसवाल के द्वारा रोजाना दोनों टाइम भोजन जैसे पूड़ी सब्जी पुलाव तैयार करके हर मोहल्ले तक पहुंचाने की पूरी कोशिश की जाती है, ताकि गरीब बस्तियों में प्रत्येक व्यक्ति को भोजन मिल पाए और स्वच्छता का भी पूरा ध्यान रखा जाता है। साथ ही कम उपकरणों से अधिक मात्रा में भोजन तैयार करने के लिए रोटी मेकर, आटा मेकर एवं एक भट्टी से तीन भट्टियों को तैयार कर खाना तैयार किया जा रहा है और यह प्रक्रिया निरंतर जब तक लॉकडाउन रहेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews