MP में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, कई घायल, खिलौने की तरह बिखरी कार

MP में भीषण सड़क हादसे में 3 की मौत, कई घायल, खिलौने की तरह बिखरी कार

भोपाल/कटनी।

मध्यप्रदेश के कटनी जिले में शुक्रवार-शनिवार के दरमियानी बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां एक कार और ट्रक की जोरदार भिड़ंत हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई वही करीब 6 लोग घायल हो गए।सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्तपात पहुंचाया वही मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा।बताया जा रहा है कि हादसा तेज रफ्तार के कारण हुआ। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

घटना बड़वारा थाना इलाके में देर रात 11:15 की है। यहां एक कार और सामने से राखड़ से भरे एक ट्रक की जोरदार भिडंत हो गई, जिसमें तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वही छह लोग बुरी तरह से घायल हो गए। टक्कर इतनी तेज थी कि कार के परखच्चे उड गए है।बताया जा रहा है कि हादसे के दौरान दोनों वाहनों की रफ्तार बहुत तेज थी।घटना के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है जहां उनका इलाज जारी है। मृतकों के शवों को पीएम के लिए भेजा है। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

मृतकों के नाम
-मोहन सिंह, जगतपुर, उमरिया
-रवि पटेल, जगतपुर, उमरिया
-कल्ला वर्मा, जगतपुर, उमरिया

घायलों के नाम
राहुल पटेल
बलराम पटेल
राज विश्वकर्मा
बबलू गुप्ता
अन्य दो लोग घायल

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews