संजय पाठक का बड़ा बयान, बीडी शर्मा के नेतृत्व में करेंगे ज़ोरदार वापसी

sanjay-pathak-attack-on-kamalnath-and-congress

वंदना तिवारी/कटनी। भाजपा ने संगठन में बदलाव करते हुए बीडी शर्मा को प्रदेश की कमान सौंपी है। इसी बीच विजयराघवगढ़ विधायक एवं पूर्व मंत्री संजय पाठक ने नए बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होने कहा है कि बीडी शर्मा को 35 साल के अथक परिश्रम का फल मिला है और उनके प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद बीजेपी निश्चित तौर पर मज़बूत होगी।वही संजय ने दावा किया है कि उनके नेतृत्व में आने वाले चुनाव में बीजेपी की एक बार फिर प्रदेश में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

संजय के इस दावे ने फिर नई बहस को जन्म दे दिया है, वो भी ऐसे समय में जब आने वाले दिनों में दो उपचुनाव होने वाले है।हालांकि बीजेपी नेता सत्ता परिवर्तन के बाद से ही सरकार की स्थिरता को लेकर सवाल उठा रहे हैं। कई बड़े नेता सरकार गिरा देने के दावे भी कर चुके हैं।  पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज से लेकर नेता प्रतिपक्ष गोपाल भार्गव भी इसका कई बार दावा कर चुके है कि बीजेपी प्रदेश में फिर से सरकार बनाएगी। लेकिन यह पहला मौका है जब संगठन में बदलाव के बाद किसी बीजेपी विधायक ने यह दावा किया है।विधायक के इस दावे से कई सियासी मायने निकाले जा रहे है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews