एसडीएम कार्यालय के बाबू को लोकायुक्त टीम ने रिश्वत लेते पकड़ा

SDM-clerk-arrest-taking-bribe-in-katni-

कटनी: वंदना तिवारी

मध्य प्रदेश में भ्रष्टाचार लगातार पैर पसार रहा है। नई सरकार के आने के बाद भी भ्रष्ट अफसर घूसखोरी से बाज नहीं आ रही है। बुधवारो को कटनी में एसडीएम के बाबू को तीन हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है। ये कार्रवाई जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने की है। 

जानकारी के अनुसार कटनी एसडीएम के कार्यालय में पदस्त बाबू लाखन सिंह को जबलपुर लोकायुक्त ने 3 हजार रुपए की रिश्वत लेते कृष्ण कांत मिश्रा से लेते रंगे हाथों पकड़ा है। वह राजस्व की जमीन के मामले को रफादफा करने के लिए लंबे समय से रिश्वत की मांग कर रहा था। बाबू की मांग से तंग आकर मिश्रा ने जबलपुर लोकायुक्त को इस संबंध में शिकायत की। जिसके बाद लोकायुक्त की टीम ने पूर्व निर्धारित योजना बनाकर मिश्रा को बाबू के कार्यालय में रुपए के साथ भेजा। जैसे ही बाबू को ये रकम मिश्रा ने दी तभी वहां मौजूद लोकायुक्त ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया। 

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews