Sex Racket : ग्राहक बनकर पहुंचा पुलिसकर्मी, आपत्तिजनक हालत में मिले महिला पुरुष

sex racket

कटनी, अभिषेक दुबे।  कटनी जिले की कुठला पुलिस (Katni Police) ने एक सैक्स रैकेट (Sex Racket) का पर्दाफाश किया है। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक पुलिसकर्मी को ग्राहक बनाकर भेजा। पुलिसकर्मी ने देह व्यापर के अड्डे पर पहुंचकर जैसे ही रैकेट चलने का इशारा दिया पुलिस ने वहां छापा मार दिया। पुलिस को मौके पर सैक्स रैकेट  चलाने वाली महिला सहित तीन अन्य महिलाएं और एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले। पुलिस को यहाँ से आपत्तिजनक सामग्री भी मिली है।

जानकारी के मुताबिक शिवाजी नगर में एक महिला द्वारा सैक्स रैकेट चलाए जाने की सूचना मुखबिर से मिली थी। सूचना की तस्दीक करने के बाद पुलिस ने एक प्लान बनाया और आरक्षक को ग्राहक बनाकर देह व्यापार के अड्डे पर भेजा। अड्डे पर पहुंचकर जैसे ही इशारा मिला उप-पुलिस अधीक्षक महिला प्रकोष्ठ शालिनी परस्ते के साथ बस स्टैंड चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत व एक अन्य बल ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा।

ये भी पढ़ें – Gold Silver Rate : सोने की कीमत में उछाल, चांदी पुराने रेट पर, जानिए ताजा भाव

कुठला पुलिस थाने की बस स्टैंड चौकी प्रभारी प्रियंका राजपूत ने बताया कि आरक्षक अनमोल सिंह को मकान में ग्राहक बनाकर भेजा गया उसे कुछ नॉट दिए गए जिसके नंबर नोट कर लिए गए।  आरक्षक ने गली नंबर 6 में पहुंचकर जैसे ही इशारा किया टीम ने उस घर पर दबिश दे दी। टीम ने मौके पर सियाबाई केवट को पकड़ा और उसके पास से ग्राहक बनकर पहुंचे आरक्षक द्वारा दिए गए पैसे जब्त किए गए।  टीम ने दूसरे कमरे की तलाशी ली तो मैहर क्षेत्र निवासी एक अन्य महिला मिली, उसके पास से भी पैसे व आपत्तिजनक सामग्री मिली तो अन्य कमरों में दो अन्य महिला व एक पुरुष आपत्तिजनक हालत में मिले।

ये भी पढ़ें – Sarkari Naukri 2021: AIIMS में इन पदों पर निकली भर्तियां, सैलरी 1 लाख पार, जल्द करें एप्लाई

प्रियंका राजपूत ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ 4,5,6,7 अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम 1958 के तहत  मामला पंजीबद्ध किया गया। आरोपी महिला सियाबाई केवट के खिलाफ पूर्व में भी दो बार सैक्स रैकेट संचालित करने पर मामला दर्ज किया गया जा चुका है और वह आदतन अपराधी है।

[dgv_vimeo_video id=”626204079″]

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews