
Katni News : कटनी और आसपास के जिले में लगातार अत्यधिक बारिश का सिलालिा जारी है। जिसके चलते सलैया रेलवे स्टेशन के दमोह मार्ग पर ट्रैक में पानी भर गया है। जिस कारण एक जिले से दूसरे जिले का संपर्क टूट गया है। वहीं, इस घटना की जानकारी मिलते ही रेल अधिकारी व कर्मचारी मौके पर पहुंचे और रेलवे ट्रैक में भरे पानी की निकासी के लिए कार्य शुरू कर दिया। मौके पर रेलवे विभाग के अधिकारी, जीआरपी आरपीएफ पुलिस भी मौजूद है।
[dgv_vimeo_video id=”840794121″]
[dgv_vimeo_video id=”840794275″]
स्टेशन मास्टर ने दी जानकारी
सलैया रेलवे स्टेशन के कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक के ऊपर से पानी बह रहा है। वहां एक पहाड़ है। जिसका पानी उस ट्रैक के नीचे से निकल रहा है लेकिन पुलिया छोटी होने के कारण पानी निकासी नहीं हो पा रहा। जिसके चलते ट्रैक के ऊपर पानी आ गया और उसके आसपास की मिट्टी भी धंस कर ट्रैक में आ गई है। जिससे कई ट्रेनें प्रभावित हो रही हैं। जिसमें कामायनी एक्सप्रेस, दमोह से कटनी और दमोह से सागर से आने-जाने वाली ट्रेनें सभी स्टेशनों पर खड़ी है। अभी फिलहाल मौके पर पहुंचे रेलवे के अधिकारी और कर्मचारी ट्रैक का सुधार कार्य कर सभी ट्रेनों को धीमी गति से निकलवा रहे है। धीरे-धीरे स्थित सुधार कार्य पूर्ण होने से स्थिति सामान्य हो जाएगी- वी.के शर्मा, स्टेशन मास्टर, कटनी
[dgv_vimeo_video id=”840793952″]
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

