VIDEO: साध्वी प्रज्ञा की तुलना में खुद को ‘मूर्ख प्राणी’ मानती हैं उमा भारती

uma-bharti-reached-in-katni-for-election-campaign

कटनी। वंदना तिवारी। 

खजुराहो सीट से बीजेपी प्रत्याशी विष्णुदत्त शर्मा के समर्थन में प्रचार करने कटनी पहुंची उमा भारती ने भोपाल से भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा ठाकुर को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि साध्वी प्रज्ञा ठाकुर महान संत हैं उनके मुकाबले मैं एक मूर्ख प्राणी हूं। उन्होंने ये बात एक सावल के जवाब में कही जिसमें उनसे पूछा गया था कि क्या साध्वा अब उमा की जगह लेंगी। शनिवार को उमा कटनी पहुंची। यहां हेलीपेड पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। 

दरअसल, बुंदेलखंड क्षेत्र में उमा भारती काफी लोकप्रिय हैं। वह वर्तमान में झांसी से सांसद भी हैं। इसके अलावा खजुराहो में उनका बड़ा जनाधार है। यही कारण है वह अब वीडी शर्मा के लिए यहां प्रचार करेंगी। इस सीट पर बाहरी उम्मीदवार को लेकर काफी विरोध किया जा रहा है। लेकिन उमा भारती बाहरी होने के मुद्दे को बहुत तवज्जो नहीं देती हैं। उनसे जब पूछा गया कि बाहरी होने का मुद्दा स्थानीय स्तर पर काफी गरमाया हुआ। उन्होंने कहा कि बाहरी होने का कोई मुद्दा नहीं है वीडी शर्मा प्रदेश संगठन महामंत्री रहे हैं। वह प्रदेश के बड़े नेता हैं उन्हें, उन्होंने कहा कि वह खुद भी झांसी से चुनाव लड़ीं और जीती थी। इसलिए बाहरी होने का कोई मुद्दा उनके लिए चुनौती नहीं है।

गंगा सफाई का सवाल टाला

पीएम मोदी ने हाल ही में गंगा नदी की सफाई नहीं होने पर अपने ही पार्टी के नेताओं को जिम्मेदारी ठहराया था। जब केंद्रीय मंत्री उमा भारती से गंगा नदी की सफाई नहीं होने पर सवाल किया गया तो वह बचती नजर आईं। उन्होंने कहा कि वह जबतक पीएम मोदी की कही टिप्पणी नहीं सुन लेती तबतक कोई बयान नहीं देंगी। 

ये है प्रचार का कार्यक्रम

28 अप्रैल को उमा भारती कटनी से दोपहर 12.15 बजे खजुराहो लोकसभा के नयागांव, दोपहर 1.25 बजे रैपुरा पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी वीडी शर्मा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगी। रैपुरा से दोपहर 2.45 बजे दमोह लोकसभा क्षेत्र के नौहटा पहुंचकर जनसभा एवं नौहटा से दोपहर 3.50 बजे दमोह लोकसभा क्षेत्र के गौर झामर पहुंचकर पार्टी प्रत्याशी प्रहलाद पटेल के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेगी। शाम 5 .15 बजे गौर झामर से भोपाल रवाना होगी।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews