
Uproar in the meeting of Vikas Yatra : कटनी जिला कलेक्टर कार्यालय के नवनिर्मित सभागार में विकास यात्रा की बैठक के दौरान हंगामा हो गया और और भाजपा के कार्यकर्ता समेत भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय बाहर आ गए। विकास यात्रा की यह बैठक जिले के प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा द्वारा ली जा रही थी। हालांकि बाद में बात संभल गई और नेताओं ने कहा कि वो एकजुट होकर इस यात्रा को निकालेंगे।
बैठक में हंगामा
बता दें कि बीजेपी सरकार अपनी योजनाओं और उपलब्धियों को लेकर 15 फरवरी तक विकास यात्रा निकाल रही है। इस यात्रा का उद्देश्य विकास और जनकल्याण के माध्यम से सुराज के लक्ष्य को प्राप्त करना है। इसके साथ ही राज्य शासन की इसमें सर्वोच्च प्राथमिकता को दर्शाना है। विकास यात्रा का युद्ध से विभिन्न विकास गतिविधियों और उपलब्धियों को जनता के बीच पहुंचाने के साथ ही भविष्य में आत्मनिर्भर समृद्ध और विकसित मध्य प्रदेश के निर्माण में इसकी आधारशिला को मजबूती देना भी है। विकास यात्रा में सभी जिले के प्रत्येक गांव और नगर शहरी वॉर्ड को इसमें शामिल किया जाएगा। इसी को लेकर कटनी कलेक्टर कार्यालय में बैठक हो रही थी जिस दौरान ये हंगामा हुआ।
जगदीश देवड़ा ने ली बैठक
जिला कलेक्टर कार्यालय के नवनिर्मित सभागार का उद्घाटन और विकास यात्रा की बैठक के लिए कटनी पहुंचे प्रभारी मंत्री जगदीश देवड़ा यहां पहुंचे थे। जैसे ही विकास यात्रा को लेकर बैठक शुरू हुई उसी दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं में आपस में बहसबाजी होने लगी और सभागार से भाजपा के कार्यकर्ता और भाजपा के उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय बाहर आ गए। इस मामले में संजय पाठक और कुछ और लोग बीचबचाव करते दिखे। हालांकि बाद में पत्रकारों से बातचीत में भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सुनील उपाध्याय ने कहा कि वो एक सामान्य सी बात थी और बैठने के स्थान को लेकर थोड़ी सी बहस हुई थी। उन्होने कहा कि ये कोई बड़ा मामला था और वहां किसी में भी रोष या आक्रोश नहीं है और वो पूरे विश्वास के साथ विकास यात्रा को जन जन तक लेकर जाने वाले है।
कटनी से अभिषेक दुबे की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”795557338″]
[dgv_vimeo_video id=”795557958″]
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

