वीडी शर्मा ने कहा- BJP एक लाइव ऑर्गनाइजेशन, दमोह उपचुनाव के लिए पूरी तरह तैयार

उपचुनाव

कटनी, अभिषेक दुबे। बीजेपी (BJP) प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने कहा है कि प्रदेश में माफिया बचेंगे नहीं और विकास रूकेगा नहीं। वे एक दिवसीय प्रवास पर कटनी पहुंचे थे। इस दौरान पत्रकारों से बात करते हुए उन्होने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए सरकार केंद्र के साथ मिलकर लगातार कर रही है।

ये भी देखिये – निकाय चुनाव से पहले कांग्रेस नेताओं का झलका दर्द, जारी किया सन्देश

खजुराहो सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने दमोह उपचुनाव सहित वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर चर्चा की।उन्होने कहा कि बीजेपी (BJP) कैडर बेस्ड पार्टी है और हम एक लाइव ऑर्गनाइजेशन हैं। इसी के साथ शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में फैले माफिया राज को लेकर उन्होने कहा कि किसी भी हाल में माफिया नहीं बचेंगे। जहां से भी शिकायत प्राप्त होगी प्रभावी कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान उन्होंने कहा कि अधिकारियों को तलब किया जाएगा। शहर में पेयजल समस्या को लेकर वीडी शर्मा ने कहा कि दो समय पेयजल क्यों नहीं मिल रहा इस पर शीघ्र अधिकारियों से चर्चा की जाएगी। नर्मदा से कटनी नदी में पानी लाने की योजना पर काम तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही शहरवासियों को पर्याप्त पेयजल मिलेगा। हर घर नल जल की योजना पर काम चल रहा है। इसके लिए जल शक्ति मिशन अलग से बना दिया गया है।

वीडी शर्मा ने कहा कि वैश्विक महामारी को देखते हुए जिले में 102 धान के लिए उपार्जन केंद्र बनाए गए थे लेकिन इस बार गेहूं खरीदी के लिए उन्हें घटाकर के 80 कर दिया गया है ऐसे में ना सिर्फ किसानों की परेशानी बढ़ गई है बल्कि सामाजिक दूरी का भी पालन नहीं होगा। इस विषय को लेकर के सांसद ने कहा कि शीघ्र ही इस विषय में अधिकारियों से चर्चा की जाएगी वहीं जिले में चल रहे रेत के अवैध खनन मनमाने कारोबार को लेकर के सांसद ने पत्रकारों के सवालों को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि हमें इस बात की जानकारी नहीं है और आप लोगों को कहां से यह सब पता चल जाता है। कोविड पर भी गोलमाल जवाब दिया। स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर के कहा कि स्वास्थ्य में लगातार विस्तार किया जा रहा है आयुष्मान कार्ड के माध्यम से लोगों को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराई जा रही हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews