वीडी शर्मा ने दी दशहरे की शुभकामनायें, शस्त्र पूजन कर बोले, आज हमने समाज की रक्षा का संकल्प लिया है, मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद

भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनायें दी, उन्होंने कहा कि हमने आज अपनी परंपरा के अनुसार अस्त्र शस्त्र का पूजन किया है और समाज की रक्षा का संकल्प लिया है
VD Sharma shastra pujan

VD Sharma wishes Dussehra : मध्य प्रदेश में आज विजयादशमी अर्थात दशहरे का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है, इस बार मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद सरकारी स्तर पर शस्त्र पूजा कार्यक्रम हो रहे हैं जिनमें शासकीय अधिकारियों के साथ जन प्रतिनिधि भी शामिल हो रहे हैं, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष इसके तहत कटनी पुलिस लाइन में देवी पूजा के साथ अस्त्र शस्त्र पूजा में शामिल हुए।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा आज अपने संसदीय क्षेत्र में पहुंचे यहाँ उन्होंने कटनी पुलिस लाइन में आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में हिस्सा लिया, उन्होंने माँ शक्ति की पूजा अर्चना की, यज्ञ हवन में प्रदेशवासियों की तरफ से आहुतियाँ अर्पित की और प्रदेश में शांति और खुशहाली की कामना की।

वीडी शर्मा ने प्रदेशवासियों को दी Dussehra की शुभकामनायें

वीडी शर्मा ने यहाँ अस्त्र शस्त्र पूजा में भी हिस्सा लिया, मीडिया से बात करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों को दशहरे की शुभकामनायें दी, उन्होंने कहा कि हमने आज अपनी परंपरा के अनुसार अस्त्र शस्त्र का पूजन किया है और समाज की रक्षा का संकल्प लिया है,  ये देवी माँ से शक्ति अर्जित करने का अवसर है जिससे हम दुराचारी शक्तियों से मुकाबला कर सकें।

वीडी शर्मा ने CM Dr. Mohan Yadav को दिया धन्यवाद

उन्होंने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव को धन्यवाद देते हुए कहा उन्होंने इसे पूरे प्रदेश में मनाने का जो निर्देश दिया है वो  एक नई परम्परा है ये हम अपने घरों में सदियों से करते आये हैं वीडी शर्मा ने कहा कि माँ आदिशक्ति से प्रदेशवासियों की खुशहाली की प्रार्थना की है।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews