दर्दनाक हादसा : दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत, पसरा मातम

दर्दनाक हादसा : दीवार गिरने से चार बच्चों की मौत, पसरा मातम

कटनी, अभिषेक दुबे। प्रदेश भर में हो रही भारी बारिश के बीच कटनी जिले में दुखद हादसा हो गया। यहां उमरियापान थाना अन्तर्गत बनहरा गांव में कच्ची दीवार ढह गई। दीवार के नीचे दबने से चार मासूमों की मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, घटना बनहरा गांव की है। जहां दोपहर करीब तीन बजे गांव के अंदर ही कच्ची दीवार के समीप चार मासूम खेल रहे थे। इस दौरान बरसात से गीली दीवार ढह गई और एक ही परिवार के चारों मासूम सुहानी उम्र 7 वर्ष पिता मुकेश कोल, पिंकी उम्र 8 वर्ष पिता संतू कोल,ललित उम्र 4 वर्ष पिता संतू कोल, अन्नपूर्णा उम्र 9 वर्ष पिता शिवा कोल की दीवार के नीचे दबने से मौत हो गई।

दीवार गिरने की खबर से गांव में अफरा तफरी मच गई। आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे और मलवा हटाया। लेकिन चारों मासूमों की जिंदगी नहीं बचा सके। इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews