पुलिसअधिकारी बन लूट की घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिसअधिकारी बन लूट की घटना को अंजाम देने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार

सुशील विधानी/खंडवा।

हर सूद में हुई लूट के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चार लुटेरों को भी गिरफ्तार किया है। चारो आरोपी हरदा जिले के रहने वाले है। आरोपियों के पास से लुट की मोटरसाइकिल और मोबाइल ज़ब्त किया गया है। अपराधियों ने अधिकारी बन कर गाड़ी जांच के नाम पर लुट की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले की जानकारी पुलिस ने थाने में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी। पुलिस ने कहा कि 22 फरवरी की रात्रि हर सूद में लुटेरों द्वारा लूट को अंजाम देते हुए मोटरसाइकिल और मोबाइल लूटा गया था।

इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आठ दिनों के अंदर लूट के मामले का खुलासा कर दिया गया। इसमें शामिल चारो अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के अनुसंधान के दौरान कुछ मोबाईल नंबर संदिगध पाये गये , जब इन नंबरों की पड़ताल की गई तो हरि ओम विश्नोई पिता राम अवतार उम 21 साल निवासी ग्राम स्जझन थाना छिपावड़ जिला हरदा तथा रोहित विश्नोई पिता दिनेश इस 20 साल निवासी ग्राम बूंदडा थाना कोतवाली जिला हरदा के होना पाये गये । इन दोनों संदेहीयो को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई तो पहले दोनों ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया परन्तु जब उनसे सख्ती से पुछताछ की गई तो उन्होने अपने साथी नरेन्द्र विश्नोई पिता रविशंकर उस 19 साल निवासी ग्राम खमलार्य थाना छिपावर जिला हरदा तथा रामसिंह उर्फ गोलू पिता भीमसिंह उम 23 साल निवासी ग्राम रुनझुन याना छिपावड जिला हरदा के साथ घटना को अंजाम देना कुबूल किया ।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews