भरे बाज़ार में युवक को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान घायल की मौत, जांच में जुटी पुलिस

wife-murder-husband--arrest-by-police

खंडवा, सुशील विधानी

शहर के पंधाना रोड सब्जी मंडी के पास युवक को चाकू मारने करने का मामला सामने आया है। घटना की जानकारी लगते ही डायल हंड्रेड मौके पर पहुंच गई जिसकी मदद से घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के दौरान  उसकी मौत हो गई।

शहर में लगातार यह दूसरी घटना है, जिसमें चाकू मारा गया और फिर मौत हो गई। पदम नगर थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की है कि आखिर युवक को किस ने चाकू मारा। आपसी रंजिश है या पूर्व का कुछ मामला है इसकी भी जांच की जा रही है, साथ ही अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।

बता दें कि पंधाना रोड सब्जी मंडी में युवक को दो अज्ञात युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया जहां उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया। इस घटना से पूरे सब्जी मंडी क्षेत्र में अफरा तफरी का माहौल हो गया था। युवक को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में भर्ती किया है। जिसकी हालत नाजुक थी। मृतक की शिनाख्त धनराज पिता भैयालाल के रूप में की गई है, युवक सब्जी विक्रेता है।

खंडवा पुलिस अधीक्षक विवेक सिंह के द्वारा बात करने पर बताया गया कि युवक को चाकू मारा गया है, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो चुकी है। सभी बिंदुओं पर विवेचना की जा रही है और जल्दी आरोपी पकड़ कर खुलासा किया जाएगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews